होली पर हो रहे बोर, तो देखिए साउथ की ये 6 एक्शन फिल्में, मिलेगा थ्रिल का डबल डोज, 1 ही OTT पर सभी हैं मौजूद
पिछले कुछ सालों से साउथ फिल्मों को देशभर में पसंद किया जा रहा है. अगर आप एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं और होली के मौके पर बोर हो रहे हैं, तो हम आपको आज साउथ की 6 दमदार मूवीज के नाम बताते हैं, जिनका लुत्फ आप अपने घर पर आराम से बैठकर ओटीटी पर [...]
पिछले कुछ सालों से साउथ फिल्मों को देशभर में पसंद किया जा रहा है. अगर आप एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं और होली के मौके पर बोर हो रहे हैं, तो हम आपको आज साउथ की 6 दमदार मूवीज के नाम बताते हैं, जिनका लुत्फ आप अपने घर पर आराम से बैठकर ओटीटी पर उठा सकते हैं. कमाल की बात ये है कि इन फिल्मों को आप एक ही ओटीटी पर देख सकते हैं.
5 Best Tamil movie on OTT: इन दिनों अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर साउथ फिल्मों की भरमार है. लेकिन कई बार समझ में नहीं आता है कि कौन सी फिल्म देखी जाए. अगर होली पर बोर हो रहे हैं, तो हम आपको तमिल इंडस्ट्री की 6 एक्शन फिल्मों के नाम बताते हैं, जिन्हें आपको जरूर देखनी चाहिए. सभी मूवीज आपको एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देंगी. इस लिस्ट में कमल हासन की ‘विक्रम’ से लेकर कार्ति की ‘कैथी’ तक शामिल हैं.
विक्रम
विक्रम: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें एक्टर ने अपने एक्शन अवतार से फैंस को हैरान कर दिया था. ‘विक्रम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
कैथी
साउथ स्टार कार्ति की साल 2019 में रिलीज हुई ये फिल्म काफी चर्चा में रही. ये एक फुल एक्शन फिल्म है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इन दिनों कार्ति की ‘कैथी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम पर हो रही है.
पोन्नियिन सेल्वन1
तमिल भाषा में बनी इस फिल्म ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इसमें चियान विक्रम समेत कई स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है. ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस मूवी का हिस्सा हैं. ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं.
जिगरठंडा डबल एक्स
साउथ के मशहूर एक्टर राघव लॉरेंस की फिल्म ‘जिगरठंडा डबल एक्स’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. ये एक फुल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं.
कैप्टन मिलर
सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसमें उन्होंने जमकर एक्शन और स्टंट सीक्वेंस किए हैं. ‘कैप्टन मिलर इसी साल जनवरी महीने में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. ये मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.