Jhalak Dikhhla Jaa 11: झलक दिखला जा-11 में लगेगा Wild Card एंट्री का तड़का, इन हस्तियों के नाम लिस्ट में?
पॉपुलर रियलिटी टीवी डांस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें झलक दिखला जा का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय झलक दिखला जा-11 फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में शो में कुछ हस्तियों की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। आइए जानते हैं [...]
पॉपुलर रियलिटी टीवी डांस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें झलक दिखला जा का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय झलक दिखला जा-11 फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में शो में कुछ हस्तियों की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। आइए जानते हैं इस डांसिंग शो में कौन नजर आ सकता है।
Jhalak Dikhlaa Jaa 11: छोटे पर्दे के जाने माने डांस रियलिटी शो के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें मामले में झलक दिखला जा का नाम हमेशा टॉप पर रहेगा। लंबे समय से ये डांस शो फैंस को एंटरटेन करते आ रहा है। इस समय झलक दिखला जा-11 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इस बीच झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कुछ फेमस पर्सनिलिटी नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी हस्तियां हैं, जो इस डांसिंग शो में अपना जलवा दिखा सकती हैं।
ये हस्तियां झलक दिखला जा 11 में ले सकती हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री
सोनी टीवी के पॉपुलर डांसिंग शो झलक दिखला जा 11 को लेकर आए दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। इस शो से जुड़ी हर जानकारी को जानने के लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक नजर आते हैं। ऐसे में बात जब झलक दिखला जा 11 के वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट्स की हो तो यकीनन तौर पर चर्चा होनी तो बनती है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस शो में कुछ मशहूर लोग वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शिरकत करने वाले हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी और फेमस डांसर धनश्री वर्मा, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार और सिंगर निकिता गांधी के नाम शामिल हैं।
हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है कि ये लोग झलक दिखला जा 11 में अपने डांस से आग लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि धनश्री वर्मा और मनीषा रानी का नाम इस मामले में रेस में काफी आगे चल रहा है। क्योंकि धनश्री और मनीषा रियल लाइफ में भी प्रोफेशनल डांसर हैं, जिसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया वीडियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
ये हो सकती हैं कि झलक की वाइल्ड कार्ड एंट्री
- धनश्री वर्मा (प्रोफेशनल डांसर)
- मनीषा रानी (बिग बॉस ओटीटी 2 फेम)
- निकिता गांधी (सिंगर)
- आवेज दरबार (डांसर और इन्फ्लुएंसर)
झलक दिखला जा 11 का अब तक सफर काफी शानदार रहा है। जहां एक तरफ टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं, जबकि अन्य कई कंटेस्टेंट्स इस शो को अलविदा कह चुके हैं।
जिनमें राजीव ठाकुर, उवर्शी ढोलकिया और आमिर अली जैसी हस्तियों के नाम शामिल है। अब खबर है कि इस वीक विवेक दहिया भी झलक दिखला जा 11 से बाहर हो सकते हैं।