Bigg Boss OTT 3: शो के पहले कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा, सीजन 17 के इस फाइनलिस्ट के नाम पर लगी मुहर

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। दावा है कि इस सीजन में विक्की जैन की एंट्री हो रही है। Bigg Boss OTT season 3: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है। डोंगरी का लड़का यानी [...]

By ·

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। दावा है कि इस सीजन में विक्की जैन की एंट्री हो रही है।

Bigg Boss OTT season 3: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है। डोंगरी का लड़का यानी मशहूर मुनव्वर फारूकी ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया, तो वहीं अभिषेक कुमार इस सीजन के रनर अप रहे। विक्की जैन को इस सीजन में मास्टरमाइंड का टैग मिला लेकिन वह शो ने जीत पाए। वहीं अब विक्की जैन ने 1 बार फिर बिग बॉस में एंट्री की प्लानिंग कर ली है। विक्की अब बिग बॉस के ओटीटी सीजन 3 में नजर आएंगे। विक्की जैन के साथ एक और एक्टर का नाम सामने आया है। हालांकि, शो में अंकिता लोखंडे आएंगी या नहीं आइए आपको बताते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 में क्या अंकिता लोखंडे आएंगी?

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को खत्म हुए अभी महज दो दिन हुए हैं लेकिन बिग बॉस के मेकर्स ओटीटी के सीजन 3 की तैयारियों में जुट गए हैं। इस शो के लिए मेकर्स कई सेलेब्स को अप्रोच करेंगे। इस लिस्ट में पहला नाम अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन (Vicky Jain) का जुड़ गया है। दावा है कि विक्की जैन और मेकर्स के बीच सीजन 17 की चर्चा चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहता है को विक्की ओटीटी के तीसरे सीजन में एंट्री ले सकते है। इस बार विक्की जैन अकेले ही शो में आएंगे। विक्की के साथ अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) शो में नहीं आएंगी। इस चीज का फायदा विक्की जैन की गेम को जरूर मिलेगा।

सीजन 17 में विक्की कहीं न कहीं अंकिता लोखंडे की वजह से खुलकर नहीं खेल पाए थे। विक्की जैन के अलावा शीजान खान को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में विक्की और शीजान खान का नाम सामने आया है। बिग बॉस ओटीटी 3 में विक्की जैन को देख फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

एल्विश यादव थे बिग ओटीटी 2 के विनर

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में जियो सिनेमा में स्ट्रीम हुआ था, को सुपरहिट साबित हुआ। इस सीजन में मेकर्स ने टीवी स्टार्स और इनफ्लूएंसर के बीच जंग करवाई जो फैंस को काफी पसंद आई। इस सीजन में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंस्ट बनकर एंट्री मारी और शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया। अभिषेक मल्हान इस सीजन के रनर अप रहे थे।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें