IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट जीतना है तो इन 5 खिलाड़ियों पर रखें नजर, एक भी चला तो जिता देगा मैच

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करना चाहती है, तो कुछ अहम खिलाड़ियों को चलना काफी जरूरी है. Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मेलबर्न टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. चौथे दिन के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने [...

By Shaikh Almina · 29/12/2024

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करना चाहती है, तो कुछ अहम खिलाड़ियों को चलना काफी जरूरी है.

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मेलबर्न टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. चौथे दिन के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 333 रन की बढ़त हासिल कर ली है और अभी उनके पास एक विकेट बाकी है. ऐसे में मानकर चलते हैं कि टीम इंडिया के गेंदबाज कंगारू टीम को 5वें दिन जल्द से जल्द आउट कर लेगी और भारत के सामने 350 के करीब लक्ष्य होगा. इस मोड़ पर भी भारत जीत हासिल कर सकता है, यदि उसके अहम खिलाड़ी चल जाएं… तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिनपर सभी की नजरें रहेंगी.

1. यशस्वी जायसवाल

भारतीय टीम को अगर 350 रन का लक्ष्य मिलता है, तो सबसे पहले जरूरत होगी की हमारे सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दें. रोहित शर्मा इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म हैं. ऐसे में यशस्वी जायसवाल पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि उनके पास काबिलियत है की वह तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दें और आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिए मंच तैयार करें. पिछली पारी में जायसवाल ने 82 रन बनाए थे, जिसे अब वह शतक में तब्दील करना चाहेंगे.

2. ऋषभ पंत

अगर भारत को 5वें दिन 350 रनों का लक्ष्य हासिल करना है, तो ऋषभ पंत का चलना जरूरी है. जी हां, पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और यदि वह तेजी से रन बनाते हुए आगे बढ़ते हैं, तो भारत आसानी से इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लेगा. लेकिन, पंत को अपने शॉट सिलेक्शन पर ध्यान देना होगा.

3. केएल राहुल

इस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएल राहुल अच्छे फॉर्म में दिखे हैं. ऐसे में अब दूसरी पारी में राहुल भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं. यदि राहुल तीसरे नंबर पर आते हैं और रन बनाते हैं, तो टीम इंडिया आसानी से 350 के लक्ष्य को पा लेगी और जीत हासिल कर लेगी.

4. विराट कोहली

विराट कोहली को चेज मास्टर के नाम से जाना जाता है… ऐसे में विराट पर भी सभी की नजरें रहेंगी. कोहली के बल्ले से पर्थ टेस्ट में शतक आया था, लेकिन उसके बाद वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. ऐसे में अब विराट लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से रन बनाकर भारत को मैच जिता सकते हैं.

5. नीतीश कुमार रेड्डी

पहली पारी में शतक लगाकर आ रहे नीतीश कुमार रेड्डी का नाम तो इस लिस्ट में होना लाजमी है. नीतीश ने जिस तरह पहली पारी में बल्लेबाजी की, वैसे ही यदि वह दूसरी पारी में भी रन बनाते हैं, तो भारत को ये मुकाबला जीतने से कोई नहीं रोक सकता.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full