T20 World Cup 2024: भारत जीत सकता है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, लेकिन ये 3 टीमें तोड़ सकती है ट्रॉफी का सपना

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Super-8 दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अभी तक आयरलैंड, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया है. T20 worldcup 2024: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्

By Shaikh Almina · 15/6/2024

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Super-8 दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अभी तक आयरलैंड, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया है.

T20 worldcup 2024: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Super-8 दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अभी तक आयरलैंड, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया है. भारत शनिवार को कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा. इसके बाद सुपर 8 स्टेज की शुरुआत होगी.

भारत जीत सकता है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

सुपर-8 दौर के घमासान के लिए ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम ने जगह बनाई है. इस ग्रुप में चौथी टीम बांग्लादेश हो सकती है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन 3 टीमें ऐसी हैं, जो टीम इंडिया का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ सकती हैं. टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सपना जो 3 टीमें तोड़ सकती है, वो टी20 फॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीमें वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया हैं.

1. साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा होने वाली है. भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसकी भिड़ंत साउथ अफ्रीका से भी हो सकती है. साउथ अफ्रीकी टीम खतरनाक खिलाड़ियों से भरी हुई है. एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर साउथ अफ्रीका की टीम को काफी मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजों में भी उनके पास कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिंया जैसे चैंपियन खिलाड़ी मौजूद हैं. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से सावधान रहना होगा.

2. वेस्टइंडीज

टी20 क्रिकेट में अगर कोई टीम मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन है तो वो वेस्टइंडीज की टीम है. इस टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज सभी लंबे शॉट्स लगाने में सक्षम हैं. वेस्टइंडीज की टीम दुनिया की ऐसी इकलौती टीम है जो किसी भी मैच को पलट सकती है. वेस्टइंडीज की टीम 2 बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता भी है. भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से सावधान रहना होगा. भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसकी भिड़ंत वेस्टइंडीज से भी हो सकती है.

3. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया के पास डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे घातक खिलाड़ी हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को सेंट लूसिया में सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के अलावा भारत को फाइनल में भी मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत का खिताब जीतने का सपना भी तोड़ सकती है. ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया से सावधान रहना होगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full