DDLJ में नहीं रखना चाहते थे कोई फाइट सीन, शाहरुख ने जुडवाया था सीन
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बाॅलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। उस फिल्म ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग जादू छोड़ा था। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। उन्होंने इस फिल्म में कोई भी फाइटिंग सीन नहीं रखा था। फाइटिंग सीन को जबरदस्ती शाहरुख खान जुडवा
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बाॅलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। उस फिल्म ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग जादू छोड़ा था। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। उन्होंने इस फिल्म में कोई भी फाइटिंग सीन नहीं रखा था। फाइटिंग सीन को जबरदस्ती शाहरुख खान जुडवाया था। इसको लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
कुलजीत के लिए किसी और को चुना था
वही इसके अलावा परमीत ने कहा कि कुलजीत के रोल के लिए उनसे पहले अरमान कोहली को चुना गया था। उन्होंने आदित्य से रिक्वेस्ट करके ये रोल मांगा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में परमीत ने कहा कि जब उन्होंने सुना कि कुलजीत के किरदार के लिए अरमान कोहली को चुना गया है तो उनका दिल टूट गया। एक्टर ने बताया कि वह 15 दिनों तक सो नहीं पाए थे और तब तक बेचैन थे जब तक उन्होंने आदित्य को ऑडिशन नहीं दिया और उन्हें इस रोल के लिए चुन नहीं लिया गया।
परमीत ने डीडीएलजे की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था की फिल्म को इतने बड़े स्तर पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्टोरी और गाने सुनकर मुझे ये तो पता था कि फिल्म चल जाएगी। लेकिन इस तरह सुपरहिट होगी ये नहीं सोचा था।
अरमान कोहली की जगह उनको चुना
परमीत ने बताया कि उन्होंने कहीं सुना था कि आदित्य एक कैरेक्टर के लिए परमीत जैसे किसी व्यक्ति की तलाश में हैं। इसलिए जब परमीत उनसे जाकर मिले, तो वह मन ही मन में इस रोल को पाने की उम्मीद करने लगे थे। कुछ दिनों बाद, जब उन्हें पता चला कि अरमान कोहली को वह रोल दे दिया गया है, तो उन्हें बहुत दुख हुआ था।परमीत सेठी ने फिर आदित्य चोपड़ा को फोन किया और स्क्रीन टेस्ट के लिए जोर दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें यह रोल मिल गया।