23 जनवरी को श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का ट्रेलर होगा रिलीज!
Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Launch Date: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म “तू झुठी मैं मक्कार” का ट्रेलर लॉन्च डेट हो गया है आउट। इस खबर के साथ ही इस फिल्म की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 23 जनवरी को 1 बजे रिलीज़ [...]
Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Launch Date: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म “तू झुठी मैं मक्कार” का ट्रेलर लॉन्च डेट हो गया है आउट। इस खबर के साथ ही इस फिल्म की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 23 जनवरी को 1 बजे रिलीज़ किया जाएगा। आपको बता दें इसके पहले डायरेक्टर लव रंजन ने “तू झूठी मैं मक्कार” का टाइटल प्रोमो रिलीज किया था। लोगों को अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है।
रणबीर–श्रद्धा की फ़िल्म को लेकर फैंस हुए बेसब्र
फिल्म के टाइटल प्रोमो के बाद से तू झूठी मैं मक्कार को लेकर फैंस के बीच काफी चहल पहल बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस मूवी की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। आपको बता दें इससे पहले फिल्म के ट्रेलर की तारीख पठान मूवी के रिलीज के दिन ही तय की गई थी। लेकिन बाद में श्रद्धा ने साफ इंकार कर दिया। उसके बाद इस फिल्म के ट्रेलर की नई तारीख 23 जनवरी तय की गई। आपको बताते चलें की अब जबकि इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च की डेट फाइनल हो गई है तबसे ये इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
एक नज़र श्रद्धा कपूर पर
रणबीर कपूर इससे पहले साल 2022 में ब्रह्मास्त्र में शिवा के किरदार में नजर आए थे। वहीं श्रद्धा कपूर इसके पहले वरुण धवन की भेड़िया मूवी में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थी। आपको बता दें लंबे समय से श्रद्धा की बड़े परदे पर कोई मूवी नहीं आई है। लेकिन अब रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।