The Kerala Story Review: अंदर से झकझोर कर रख देगी इस्लामिक जिहाद की हैवानियत भरी कहानी

फिल्म का नाम: द केरला स्टोरीस्टारकास्ट: अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बिहानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणय पचौरी और प्रणव मिश्राफिल्म टाइप: ड्रामासमय: 2 घंटे 18 मिनटलेखक: सूर्यपाल सिंह , सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाहनिर्देशक: सुदीप्तो सेननिर्माता: विपुल अमृतलाल शाह फि

By Aayushi Sharma · 5/5/2023

फिल्म का नाम: द केरला स्टोरी
स्टारकास्ट: अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बिहानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणय पचौरी और प्रणव मिश्रा
फिल्म टाइप: ड्रामा
समय: 2 घंटे 18 मिनट
लेखक: सूर्यपाल सिंह , सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह
निर्देशक: सुदीप्तो सेन
निर्माता: विपुल अमृतलाल शाह

फिल्म की कहानी
कहानी शुरू होती है शालिनी उन्नीकृष्णन से जिसे अफगानी सुरक्षा फोर्स आतंकवादी करार देते हुए हिरासत में लेती है। शालिनी उन्नीकृष्णन नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। उसे और उसकी मुस्लिम सहेली को मुस्लिम लड़के अपने प्यार के जाल में फंसाकर बाद में छोड़ देते हैं और किसी तरह सीरिया ले जाते हैं। उन्हें सिर्फ यही सिखाया जाता है कि इस्लाम धर्म सर्वश्रेष्ठ है और इसे सबको स्वीकारना चाहिए। इन लड़कियों के साथ-साथ उनका परिवार भी किस मुश्किलों से गुजरता है, कहानी इन्हीं चीज़ों के इर्द गिर्द घूमती है।

कलाकारों की एक्टिंग और म्यूजिक
इस फिल्म में अदा शर्मा ने शानदार एक्टिंग की है। उन्होंने साउथ एक्सेंट का भी सही इस्तेमाल किया है। अदा के साथ ही योगिता और सोनिया ने भी अपने हिस्से के रोल को निभाया है। फिल्म में नजर आ रहे सभी एक्टर्स की एक्टिंग असलियत दर्शाती है। उनकी एक्टिंग देख आप भी उनके दर्द को अंदर तक महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक और कहानी भी काफी शानदार है। फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर कहानी को शानदार तरीके से आगे ले जाते हैं और गाने के बोल आपके दिल को छू जाते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full