विवादों के बाद भी ‘The Kerala Story’ ने पहले दिन कर डाली छप्परफाड़ कमाई, कमाए इतने करोड़
काफी विवाद के बाद आखिरकार शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म ‘1920' से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वालीं अदा शर्मा (Adah Sharma) ने ‘द केरल स्टोरी' में एक मुस्लिम लड़की फातिमा का किरदार निभाया है। हाल ही में
काफी विवाद के बाद आखिरकार शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वालीं अदा शर्मा (Adah Sharma) ने ‘द केरल स्टोरी’ में एक मुस्लिम लड़की फातिमा का किरदार निभाया है। हाल ही में फिल्म के पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आए हैं।
‘द केरल स्टोरी’ ने पहले ही दिन देशभर में छप्पड़फाड़ कमाई की है। ‘द केरल फ़ाइल’ की ओपनिंग कमाई की बात करे तो इसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी मात दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 7.5 करोड़ से 8 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है (ये आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें फेरबदल हो सकता है)। बता दें ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पहले दिन का कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है।
बता दें फिल्म की रिलीज से पहले काफी बवाल हो रहा था और कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध करते हुए फिल्म को बैन करने की मांग भी की थी। इतना ही नहीं, तमिलनाडु में तो इस फिल्म को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया था। इसकी रिलीज को रोकने का मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
क्या है फिल्म की कहानी
बता दें ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी केरल की तीन महिलाओं पर आधारित है, जिनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें इस्लाम कबूल करवा दिया जाता है। इसके बाद वे आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो जाती हैं। ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है।
The Kerala Story Review: अंदर से झकझोर कर रख देगी इस्लामिक जिहाद की हैवानियत भरी कहानी