15 साल में एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं दे पाईं Adah Sharma, क्या ‘द केरल स्टोरी’ बनेगी उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द केरल स्टोरी' को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। इस फिल्म में अदा मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। ‘द केरल स्टोरी' को लेकर देशभर में विवाद बढ़ता जा रहा है। हालाँकि, इस फिल्म के सुपरहिट साबित होने की भ
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। इस फिल्म में अदा मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर देशभर में विवाद बढ़ता जा रहा है। हालाँकि, इस फिल्म के सुपरहिट साबित होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के जरिए अदा शर्मा काफी समय बाद बॉलीवुड की बिग स्क्रीन पर नजर आएंगी। अब तक अदा बॉलीवुड कोई कोई बड़ी सुपरहिट फिल्म नहीं दे पाई। ऐसे में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म से उनको कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं। ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस अदा के करियर में एक नया मोड़ ला सकती है।
अदा को इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके हैं। लेकिन इन 15 सालों में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अदा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई हिंदी फिल्म ‘1920’ से की थी। डायरेक्टर ‘विक्रम भट्ट’ के निर्देशन में बनी ये एक हॉरर फिल्म थी। अदा की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में अदा की खूबसूरती और मासूमियत के साथ-साथ लोग उनकी एक्टिंग के भी मुरीद हो गए थे। इतनी मासूम शक्ल के साथ भी अदा जनता को डराने में कामयाब रही थीं।
फिल्म 1920 के लिए अदा शर्मा को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इस फिल्म के बाद अदा शर्मा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘हम हैं राही कार के’ में नजर आईं। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बाद अदा साल 2014 में आई फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अदा के साथ मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस परिणीति चोपडा़ भी थे। हालांकि उनकी ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
अदा ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा का भी रुख किया है। बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद अदा ने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपनी किस्मत आज़माना चाही। लेकिन इस इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान नहीं बना पाईं। आखिरी बार अदा बॉलीवुड फिल्म ‘कमांडो 3’ में नजर आईं थीं। लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी’ में केरल की 32 हजार महिलाओं के जबरन धर्मांतरण कराने और आईएसआईएस में शामिल कराने की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।