Film Fare Awards 2023: फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में 7 बार नॉमिनेट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री का ट्वीटर पर फूटा गुस्सा

Film Fare Awards 2023: मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. खबरों की मानें तो इस साल फिल्म फेयर अवॉर्ड्स (Film Fare Awards 2023) में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सात बार नॉमिनेट किया गया है. विवेक अग्निहोत्री ने खुद इस ज

By ·

Film Fare Awards 2023: मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. खबरों की मानें तो इस साल फिल्म फेयर अवॉर्ड्स (Film Fare Awards 2023) में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सात बार नॉमिनेट किया गया है. विवेक अग्निहोत्री ने खुद इस जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया है.

दरअसल 2023 के फिल्म फेयर अवॉर्ड्स इन दिनों काफी सूर्खियां बटोर रहे थे. वहीं 27 अप्रैल को मुंबई में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आगाज किया गया. इस दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशन और स्टार कास्ट सहित सात नॉमिनेशन्स में फिल्म को शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें – Ponniyin Selvan 2 Review: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’, दर्शकों ने बांधे तारीफ के पुल, यहां पढ़ें रिव्यू

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर में विवेक अग्निहोत्री, बेस्ट एक्टर इन लीड रोल में अनुपम खेर, बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल में दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती, बेस्ट स्क्रिप्ट में विवेक अग्निहोत्री, बेस्ट एडिटिंग में शंख राज्याधक्षा को नॉमिनेट किया गया था. जाहिर है ये फिल्म के मेकर्स, निर्देशन और स्टार कास्ट के लिए काफी खुशी का पल था. मगर फिल्म के निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने खुशी के साथ-साथ अवॉर्ड्स के प्रति गुस्सा भी दर्शाया है.

इसी कड़ी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मुझे मीडिया से पता चला है कि 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 7 कैटेगिरीज में नॉमिनेट किया गया है. मगर मैं इस अवॉर्ड को सिरे से खारिज करता हूं.

विवेक ने आगे लिखा कि, फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में स्टार्स के अलावा किसी को अहमियत नहीं दी जाती है. यहां संजय लीला भंसाली की जगह आलिया भट्ट, सूरज बड़जात्या की जगह मिस्टर बच्चन और अनीस बज्मी की जगह कार्तिक आर्यन को दिखाया जाता है. जोकि फिल्म फेयर की गरिमा को काफी ठेस पहुंचाता है. इसलिए मैं इस अवॉर्ड को इंडस्ट्री के भ्रष्ट और अनैतिक पुरुस्कारों में गिनता हूं.

वहीं मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की कविता को कोट करते हुए विवेक ने लिखा कि, जीतने वाले सभी लोगों को मेरी बधाईं और जो नहीं जीते उन्हें भी बहुत कुछ…

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,

मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,

हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।

गौरतलब है कि, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में गिना जाता है. भारत में लगभग 350 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ये फिल्म रिलीजिंग से पहले काफी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुई थी. मगर वहीं पर्दे पर दस्तक देने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें