‘कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ने ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स को दी चेतावनी, कहा- अब तुम्हें नफरत मिलेगी और घुटन होगी
इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर देशभर में बवाल हो रहा है, बावजूद इसके फिल्म रिलीज़ हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। कुछ लोगों को फिल्म के कंटेंट से एतराज है, तो कुछ खुलकर फिल्म के सपोर्ट [...]
इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर देशभर में बवाल हो रहा है, बावजूद इसके फिल्म रिलीज़ हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। कुछ लोगों को फिल्म के कंटेंट से एतराज है, तो कुछ खुलकर फिल्म के सपोर्ट में आ गए हैं। अब इस फिल्म को डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का भी साथ मिल गया है।
बता दें विवेक अग्निहोत्री ने ही फिल्म ‘ द कश्मीर फाइल्स’ बनाई थी। इस फिल्म को लेकर भी देशभर में खूब विवाद हुआ था। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने पहले तो फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम को उनके काम के लिए बधाई दी और साथ चेतावनी भी दी कि अब उन्होंने ढेर सारी नफरत मिलने वाली है।
CINEMA AND INDIC RENNIASANCE:#TheKeralaStory
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 6, 2023
I grew up listening to great filmmakers and cinema critics that the only purpose of art is to provoke people into questioning their own beliefs and biases.
I also grew up listening that cinema reflects the reality of a society.
I…
फिल्ममेकर ने ‘द केरल स्टोरी’ के समर्थन में अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक ट्विटर पर एक बड़ा सा नोट लिखा कि, ‘केरल की कहानी। मैं महान फिल्म निर्माताओं और सिनेमा समीक्षकों को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं कि कला का एकमात्र उद्देश्य लोगों को उनकी अपनी मान्यताओं और पूर्वाग्रहों पर सवाल उठाने के लिए उकसाना है। मैं ये सुनकर भी बड़ा हुआ हूं कि सिनेमा समाज की सच्चाई को दर्शाता है। मुझे बताया गया था कि सिनेमा को पुराने भगवानों को नष्ट करना चाहिए और नए भगवानों का निर्माण करना चाहिए।’
उन्होंने अपने ट्विटर पर एक बड़ा सा नोट लिखा है। विवेक ने अपने पोस्ट में द केरल स्टोरी के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा को आगाह किया है, उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के बाद आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। फिल्ममेकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि – ‘प्रिय विपुल शाह और सुदीप्तो सेन और अदा खान, साथ ही द केरल स्टोरी की पूरी टीम को सबसे पहले मैं इस साहसिक प्रयास के लिए बधाई देता हूं। इसके अलावा मैं आपको एक बुरी खबर भी दे दूं कि अब आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। आपको हद से ज्यादा नफरत झेलनी पड़ेगी। आपका दम घुटने लगेगा। कई बार आप भ्रमित और नाराज भी हो सकते हैं।’
उन्होंने आग कहा कि, ‘मुझे पता चला है कि आधुनिक समय में सिनेमा में वो करने की ताकत है जो मीडिया और राजनीति नहीं कर सकती। ये असुविधाजनक वास्तविकता प्रस्तुत कर सकता है, इतिहास को सही कर सकता है, संस्कृति युद्ध लड़ सकता है और व्यापक हित के लिए राष्ट्र की सॉफ्ट पावर भी बन सकता है। भारत में ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं है। मैंने इसे बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स के साथ आजमाया है। मुझ पर शारीरिक, पेशेवर, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक हमला किया गया।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘हाल ही में, जब कोलकाता में मैंने घोषणा की कि मेरी आगामी 2024 की, ये फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ 1946/47/71 के बंगाल नरसंहार के बारे में है। हाल ही के दिल्ली दंगों सहित निरंतर सांप्रदायिक संघर्ष के लिए एक ही खिलाफत विचारधारा कैसे जिम्मेदार है, मुझ पर हमला किया गया, गाली दी गई और मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कोलकाता के एक मॉल में मुझे अपनी किताबों पर साइन करने से रोक दिया गया था।’