Pathan Advance Booking: फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज़ से पहले ही बना डाला रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाए 9 करोड़
बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर अपना जादू चलाने लगे हैं। वो कहते हैं ना की हीरा पत्थर में सालों दब सकता है लेकिन बाहर निकलते ही अपनी चमक बिखेरना बंद नहीं कर पाता। लगता है ये खास बात शाहरूख खान के लिए बिल्कुल सही बैठती है। तभी तो 4 साल बाद स्क्रीन पर [...]
बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर अपना जादू चलाने लगे हैं। वो कहते हैं ना की हीरा पत्थर में सालों दब सकता है लेकिन बाहर निकलते ही अपनी चमक बिखेरना बंद नहीं कर पाता। लगता है ये खास बात शाहरूख खान के लिए बिल्कुल सही बैठती है। तभी तो 4 साल बाद स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने से पहले ही उनकी फिल्म पठान नए रिकॉर्ड्स बना रही है। आपको बता दें फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। और यही वजह है की शाहरूख खान के फैंस ने कोई भी मौका न गंवाते हुए एडवांस बुकिंग कर के नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
पठान ने बनाया रिकॉर्ड
मीडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फ़िल्म पठान की एडवांस बुकिंग में 1,17,000 टिकट बिक चुकी हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है की शाहरूख की फिल्म ने स्क्रीन पर आने से पहले ही9 करोड़ का एडवांस कलेक्शन कर चुकी है। ये बॉलीवुड की हिस्ट्री में सबसे तेज कमाई है। वहीं फिल्म ने मल्टीप्लेक्स चेंस में 117 हजार टिकट सेल कर के नया रिकॉर्ड बनाया है।
रिलीज़ के पहले ही कर ली कमाई
फिल्म एनालिस्ट और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया की फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1,17,000 टिकट अबतक बेची जा चुकी हैं। उन्होंने बताया की इसे टेक्निकली “ बीओ सुनामी लोडिंग ” कहते हैं। तरण ने बताया की PVR ने अबतक 51000 टिकट्स बेचे हैं, वहीं INOX ने 38500 टिकट बेचा है। Cinepolis ने अबतक 27500 टिकट्स को बेचा है। फिल्म एनालिस्ट के अनुसार ये सभी आंकड़े एडवांस बुकिंग के शुरू होने से पहले के हैं।
आपको बताते चले की शाहरूख खान अपनी फिल्म पठान से 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।