Thalapathy Vijay की ‘लियो’ ने रिलीज़ से पहले किया धमाका, की करोड़ों की कमाई
Thalapathy Vijay: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो' (Leo) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह एक बार फिर लोकेश कनगराज के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा है। ऐसी खबर सामने आ रह
Thalapathy Vijay: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ (Leo) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह एक बार फिर लोकेश कनगराज के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा है। ऐसी खबर सामने आ रही हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है बजट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लियो’ का कुल बजट 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। वहीं, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 246 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स से 150 करोड़ रुपए की कमाई की है। सैटेलाइट राइट्स ने फिल्म को 80 करोड़ रुपये की कमाई कराई है। वहीं फिल्म के म्यूज़िक राइट्स से 16 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इसके अलावा, फिल्म को हिंदी डबिंग राइट्स से भी अच्छी-खासी कमाई हुई है।
संजय दत्त होंगे विलन
आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त विलन के रोल में काम करते हुए नजर आएंगे। इसके विजय के साथ त्रिशा भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म का अनाउंसमेंट एक गाने के प्रोमो के साथ किया गया था, जिसका नाम ‘ब्लडी स्वीट’ है। इस प्रोमो में एक तरफ थलपति विजय चॉकलेट बनाते हुए दिख रहे हैं और दूसरी तरफ तलवार।