Leo: थालापति विजय की ‘लियो’ को मिला रजनीकांत का साथ, रिलीज से पहले ही एक्टर ने दीं विशेज

अब हाल ही में, फिल्म लियो की रिलीज से अभिनेता रजनीकांत ने थालापति विजय को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। Leo: साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी फिल्म ‘लियो' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें थालापति विजय मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं,

By ·

अब हाल ही में, फिल्म लियो की रिलीज से अभिनेता रजनीकांत ने थालापति विजय को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

Leo: साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी फिल्म ‘लियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें थालापति विजय मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी इस फिल्म में विजय के अपोजिट फिल्म में उनके साथ फाइटिंग सीन करते नजर आएंगे। अब हाल ही में, फिल्म लियो की रिलीज से वेटरन एक्टर रजनीकांत ने थालापति विजय को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

थालापति विजय की लियो को मिला रजनीकांत का साथ

थालापति विजय की लियो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में तृषा, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, प्रिया आनंद और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। चूंकि फिल्म 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, इसलिए फिल्म को लेकर प्रचार बढ़ता ही जा रहा है।

रजनीकांत ने दलपति की फिल्म के लिए कही यह बड़ी बात

अब हाल ही में, रजनीकांत ने थालापति विजय को उनकी फिल्म लियो के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में रजनीकांत से पूछा गया कि थालापति विजय की लियो के बारे में क्या कहना है। इसपर एक्टर ने अपनी रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि फिल्म भारी सफलता हासिल करे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि फिल्म को जबरदस्त जीत मिले और यह दर्शकों को खूब पसंद आए।’

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

लोकेश कनगराज के जरिए डायरेक्टेड ‘लियो’ थालापति विजय के साथ उनका दूसरा सहयोग है। इससे पहले वह ‘मास्टर’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म एक फुल-थ्रॉटल गैंगस्टर फिल्म होगी और थालापति विजय का कभी न देखा गया अवतार होगा। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें