Tejas Movie: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देखी कंगना रनौत की फिल्म तेजस, वायुसेना के ऑडिटोरियम में रखी गई स्क्रीनिंग

Tejas Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस (Tejas Movie) को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में रिलीजिंग से पहले कं

By ·

Tejas Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस (Tejas Movie) को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में रिलीजिंग से पहले कंगना ने भारतीय वायुसेना के ऑडिटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी. जिसमें कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की है.

कंगना ने शेयर की तस्वीर

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजस की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें कंगना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और COAS जनरल मनोज पांडे के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा – टीम तेजस ने आज शाम इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और वायुसेना के प्रमुख अफसरों के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई है. रक्षा बलों और हमारे सैनिकों को समर्पित सभी सैनिकों और रक्षा मंत्री के साथ ये फिल्म देखना एक रोमांचक अनुभव था.

चीफ अनिल चौहान ने दिया उपहार

तेजस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान फिल्म से इतने खुश हुए कि उन्होंने अपना एक ब्रोच निकालकर तेजस के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा को पहना दिया. जिसे मेकर्स का उत्साह दोगुना हो गया.

कब रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत स्टारर फिल्म तेजस इसी महीने 27 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देती दिखाई देगी. इस फिल्म में कंगना फाइटर पायलट तेजस गिल का रोल अदा करेंगी. वहीं पायलट के रुप में कंगना भारतीय वायुसेना के विमान में उड़ान भरती भी नजर आएंगी. ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – गदर 2 की सफलता पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा – फिल्म की कामयाबी ने बचाया डूबता हुआ करियर

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें