Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर है Salman Khan की ये फिल्म

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर टीजर की रिलीज डेट के

By ·

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर टीजर की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी थी और आज फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out

रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

जी हां, सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में साउथ की झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म में सलमान खान लुक एकदम अलग नजर आ रहा है। आइए दिखाते हैं सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में कई नए स्टार्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अब्दु रोजिक और शहनाज गिल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। तो आपको सलमान खान की फिल्म का टीजर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें