फैंस को दी Rocky Bhai ने खुशी, उठाया अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा, टीजर साझा कर दी जानकारी
अभिनेता यश ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘टॉक्सिक' होगा। Rockstar Yash: ‘केजीएफ' और ‘केजीएफ 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले रॉकी भाई उर्फ एक्टर यश सबसे चहेते पैन इ
अभिनेता यश ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘टॉक्सिक’ होगा।
Rockstar Yash: ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले रॉकी भाई उर्फ एक्टर यश सबसे चहेते पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। फैंस को अभिनेता की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब तक इसे ‘यश 19’ कहा जा रहा था। लेकिन, आज खुद यश ने अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर टाइटल बताया है।
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
अभिनेता यश ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘टॉक्सिक’ होगा। इस फिल्म को मलयालम फिल्म प्रड्यूसर गीतू मोहनदास बना रहे हैं, वे इसका निर्देशन करेंगे। अभिनेता की आगामी फिल्म पर मिले इस बड़े अपडेट ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।