Ae Watan Mere Watan का टीजर हुआ रिलीज, हिंदुस्तान की आवाज बनेंगी Sara Ali Khan

म: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन' की टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सारा एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आने वाली है। यह फिल्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज होगी, जहां सारा अली खान का अनदेखा रूप देखने को मिलेगा।

By ·

: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सारा एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आने वाली है। यह फिल्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी, जहां सारा अली खान का अनदेखा रूप देखने को मिलेगा। सच्ची घटनाओ से प्रेरित यह थ्रिलर-ड्रामा फिल्म कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित की गई है।

Ae Watan Mere Watan

सारा अली खान ने शेयर किया टीजर

दरअसल, सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में सारा आजादी से पहले के रोट्रो लुक में दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर की साड़ी में सारा रेडियो सेट करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह कहती हैं, ”अंग्रेजों को लगता है कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का सिर कुचल दिया है, लेकिन आजाद आवाज कैद नहीं होती। यह है हिंदुस्तान की आवाज, हिंदुस्तान में कहीं से, कहीं पे हिंदुस्तान में।”

Ae Watan Mere Watan

सच्ची घटना पर आधारित है ये फिल्म

‘ऐ वतन मेरे वतन’ बॉम्बे में एक कॉलेज की लड़की की कहानी है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। यह फिल्म 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में भारत के युवाओं के साहस, देशभक्ति और बलिदान की कहानी है। फिल्म में सारा उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। उषा ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीक्रेट ऑपरेटर बनकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें