PAK vs AUS 2nd ODI: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर रौंदा, 9 विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 1-1 से बराबरी कर ली है. Aus vs Pak: तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर [...]
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 1-1 से बराबरी कर ली है.
Aus vs Pak: तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर 9 विकेट से रौंद दिया. पाकिस्तान ने मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. ऐसा कोई भी पल नहीं आया, जब लगा हो कि ऑस्ट्रेलिया मैच में है. रनचेज करते हुए पाकिस्तान के लिए सैम अय्यूब ने सबसे बड़ी 82 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने पंजा खोला.
टॉस जीतने से लेकर मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सारी चीजें ठीक हुईं. टॉस जीकर पाक टीम ने बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके बहुत ज्यादा कारगर साबित हुआ. पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 35 ओवर में सिर्फ 163 रनों पर ऑलआउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 5 चौके और 1 छक्को की मदद से 35 रन (48 गेंद) स्कोर किए.
इस दौरान पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट अपने नाम किए. बाकी 1-1 विकेट नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन को मिला. रऊफ ने इस दौरान 8 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्चे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए रऊफ को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया.
रन चेज कर पाकिस्तान ने एकतरफा दर्ज की जीत
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 164 रनों का लक्ष्य रखा था. पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 26.3 ओवर में 169/1 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया.
इस दौरान टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे सैम अय्यूब और अब्दुल्लाह शफीक ने पहले विकेट के लिए 137(123 गेंद) रनों की साझेदारी की. पाकिस्तान को पहला झटका 21वें ओवर में लगा, जब सैम अय्यूब 71 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
I have prayed for the times like these!! Pakistan team outclass Aussies in their backyard 🇵🇰🔥#PakistanCricket #PAKvsAUS #AUSvsPAK
— Babar Azam's World (@Babrazam358) November 8, 2024
pic.twitter.com/eqso9AQVJ9
फिर दूसरे विकेट के लिए अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आजम ने 32(37) रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. इस दौरान शफीक ने 69 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रन स्कोर किए. वहीं बाबर ने 20 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए.