IND vs BAN 1st Test: पाकिस्तान को हराने वाला बांग्लादेश भारत के सामने पस्त, अश्विन के डबल धमाल से टीम इंडिया की धमाकेदार जीत

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की। IND vs BAN 1st Test Highlights: भारतीय टीम ने बांग्लागेश को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में 280 रनों से हरा दिया। चौथे ही दिन [...]

By Shaikh Almina · 22/9/2024

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की।

IND vs BAN 1st Test Highlights: भारतीय टीम ने बांग्लागेश को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में 280 रनों से हरा दिया। चौथे ही दिन मुकाबला समाप्त हो गया। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 234 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने जीत अपने नाम कर ली। भारत की इस जीत में ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा योगदान दिया। उन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल करते हुए टीम इंडिया के लिए डबल धमाल किया।

टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रही ये जीत

भारतीय क्रिकेट टीम 92 सालों से टेस्ट मैच खेल रही है। 92 सालों में पहली बार भारत ने ऐसी जीत दर्ज की है। टेस्ट क्रिकेट में यह टीम इंडिया की 179वीं जीत है। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के 178 जीत और 178 हार थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम की जीत की संख्या हार से ज्यादा हुई है। यही कारण है कि इस जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। टीम इंडिया ने इस पल के लिए 92 सालों तक का इंतजार किया है।

मुकाबले में टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का आमंत्रण मिला था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआती विकेट जल्दी-जल्दी गिरा दिए थे, जिसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की इस दौरान रविंद्र जडेजा ने अश्विन का बखूबी साथ दिया था। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 199 (240 गेंद) रनों की साझेदारी की। वहीं अश्विन ने पूरे मैच में 6 विकेट झटके. भारतीय स्पिनर ने सभी 6 विकेट दूसरी पारी के दौरान लिए।

ऐसा रहा पूरे मैच का हाल

मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 376/10 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए आर अश्विन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 133 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 113 रन स्कोर किए।

फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश को भारतीय गेंदबाजों ने 47.1 ओवर में 149 रनों पर ढेर कर दिया। इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

इसके बाद अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 287/4 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान शुभमन गिल ने 176 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 128 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। पारी घोषित करके भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया।

280 रनों से भारत ने जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को भारतीय गेंदबाजों ने 234/10 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम किए. इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में 280 रनों से जीत अपने नाम की।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full