Champions Trophy 2025: पीसीबी को झटका देगा बीसीसीआई, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत, यूएई या श्रीलंका में खेलने को तैयार टीम इंडिया!
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को एक मसौदा कार्यक्रम सौंपा था। Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) झटका देगा। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में हाइब्रिड मॉडल मे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को एक मसौदा कार्यक्रम सौंपा था।
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) झटका देगा। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होने की संभावना है। इसकी बहुत कम संभावना है कि भारत वनडे मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगा। पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार है। 2017 के बाद पहली बार क्रिकेट कैलेंडर में वापसी कर रहा है। हालांकि टूर्नामेंट के कुछ मैच संयुक्त अरब अमीरात या श्रीलंका में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
दोनों टीमों ने पिछली बार 2012-13 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज खेली थी, जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था लेकिन भारत ने 2007 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया है, जब दोनों टीम भारतीय सरजमीं पर आपस में भिड़ी थीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को एक मसौदा कार्यक्रम सौंपा था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि अगर भारत अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा तो पीसीबी उसके साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के तैयार है। नकवी से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के हालिया साक्षात्कार के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रशंसा की।
दोनों पड़ोसी देशों का विदेश में टेस्ट सीरीज खेलना ‘शानदार’ होगा। नकवी ने कहा, ‘‘देखिए, अगर इस संबंध में कोई विकल्प आता है तो हम उस पर विचार करेंगे, लेकिन अभी हमारा लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करना है और पहले भारत को टूर्नामेंट के लिए आने देना है।’’ फिलहाल चैंपियन्स ट्रॉफी तक कोई समय उपलब्ध नहीं है, क्योंकि हमारी टीम का यात्रा कार्यक्रम तय हो चुका है।
एक बार वे पहले यहां आ जाएं तो जब भी कोई प्रस्ताव हमारे सामने आएगा, हम उस पर विचार कर सकते हैं। पिछले साल भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप मैचों के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया था और अंततः एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इस प्रतियोगिता के लिए एक हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा था जिसके तहत अधिकांश मैचों का आयोजन श्रीलंका में होना था।
CHAMPIONS TROPHY 2025 IS LIKELY TO BE HELD IN HYBRID MODEL. [India Today] pic.twitter.com/CdyUJ7AwCY
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 11, 2024
नकवी ने फरवरी में दुबई में आईसीसी बैठक के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से मुलाकात की थी। ड्राफ्ट शेड्यूल में भारत के मैच लाहौर में निर्धारित है। 1 मार्च को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टक्कर है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बहुत कम संभावना है कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी।
पिछले साल ही पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत पाकिस्तान के साथ तब तक द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध फिर से शुरू नहीं करेगा, जब तक वह सीमा पार आतंकवाद बंद नहीं कर देता। पिछले साल, भारत द्वारा पड़ोसी देश की यात्रा करने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल में एशिया कप की मेजबानी करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए और रोहित शर्मा की टीम ने टूर्नामेंट जीता, जो वनडे विश्व कप से पहले खेला गया था। हालांकि, पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप खेलने के लिए भारत की यात्रा की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप के सभी मैचों को अपने घरेलू स्थानों पर आयोजित करने पर अड़ा था, लेकिन टूर्नामेंट अंततः हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया।
ICC के आयोजन प्रमुख क्रिस टेटली ने इस्लामाबाद में पीसीबी अध्यक्ष नकवी से मुलाकात की। पीसीबी ने 8 टीमों की विशेषता वाले 50 ओवर के मार्की टूर्नामेंट से पहले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों को अपग्रेड करने के लिए लगभग 17 अरब रुपये आवंटित किए। पाकिस्तान ने 2017 में फाइनल में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती।