IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज संभव… देखिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट

टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। सभी की नजर टीम सिलेक्शन पर है। माना जा रहा है कि टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। संन्यास के बाद टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह खाली हुई है। Ind vs SL: [...]

By ·

टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। सभी की नजर टीम सिलेक्शन पर है। माना जा रहा है कि टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। संन्यास के बाद टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह खाली हुई है।

Ind vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। मुंबई में होने वाली चयन समिति की बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम में किसे स्थान मिलेगा और टीम की कप्तानी कौन करेगा?

हालांकि, कप्तान के रूप में टी20 टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। टीम इंडिया के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी, जब पहला टी20 खेला जाएगा। तीनों टी20 मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे, जबकि इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज कोलंबो में खेली जाएगी।

क्या वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे पांड्या

हार्दिक पांड्या को लेकर कहा जा रहा है कि टी20 सीरीज में उनको कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन निजी कारणों से वे वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। यदि सीनियर खिलाड़ियों के साथ हार्दिक भी वनडे टीम में नहीं रहते हैं, तो सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

वहीं, हेड कोच के रूप में नई शुरुआत करने जा रहे गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स से वनडे सीरीज खेलने की अपील की है। गंभीर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद 6 हफ्तों का गैप है, जब बांग्लादेश के खिलाफ टीम 19 सितंबर से टीम चेन्नई में टेस्ट खेलेगी।

भारतीय टीम का स्क्वॉड t20 के लिए

वन डे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें