T20 World Cup में ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन को खिला सकती है टीम इंडिया, बस करना होगा ये काम

टीम इंडिया के पास एक तरीका है, जिससे संजू सैमसन और ऋषभ पंत दोनों ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं. बिना किसी दिक्कत के ऋषभ पंत विकेटकीपर का रोल भी निभा लेंगे और संजू सैमसन भी आराम से अपने फिनिशर की भूमिका का लुफ्त उठाएंगे. T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड [...]

By Shaikh Almina · 3/6/2024

टीम इंडिया के पास एक तरीका है, जिससे संजू सैमसन और ऋषभ पंत दोनों ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं. बिना किसी दिक्कत के ऋषभ पंत विकेटकीपर का रोल भी निभा लेंगे और संजू सैमसन भी आराम से अपने फिनिशर की भूमिका का लुफ्त उठाएंगे.

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को जो सबसे बड़ी मुश्किल आने वाली है, वो यह है कि प्लेइंग इलेवन के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किस एक विकेटकीपर बल्लेबाज को चुना जाए. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से कोई एक ही विकेटकीपर बल्लेबाज खेल पाएगा, क्योंकि टॉप ऑर्डर में पहले से ही रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जगह बुक है.

संजू सैमसन के साथ ऋषभ पंत को खिला सकती है टीम इंडिया

हालांकि टीम इंडिया के पास एक तरीका है, जिससे संजू सैमसन और ऋषभ पंत दोनों ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं. बिना किसी दिक्कत के ऋषभ पंत विकेटकीपर का रोल भी निभा लेंगे और संजू सैमसन भी आराम से अपने फिनिशर की भूमिका का लुफ्त उठाएंगे, लेकिन उसके लिए टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में एक सबसे बड़ा काम करना होगा.

ऋषभ पंत नंबर 6 पर

तय प्लान के मुताबिक टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्लेइंग इलेवन में बाकी के खिलाड़ी कौन से होंगे. ऐसी सूरत में ऋषभ पंत का नंबर 6 पर और संजू सैमसन का नंबर 7 पर उतरना सही रहेगा.

हिट साबित होगा ये फॉर्मूला

टीम इंडिया इसके बाद नंबर आठ पर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और नंबर 9 पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को रख सकती है. तेज गेंदबाजों में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज में से किसी एक गेंदबाज को रख सकती है. हार्दिक पांड्या को ऐसे में टीम इंडिया के लिए तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी. वेस्टइंडीज के हालात को देखते हुए भारत के लिए हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी टी20 वर्ल्ड कप में अहम रहने वाली है.

दोनों ही घातक बल्लेबाजों के लिए जगह बन गई

तो इस तरह प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों ही घातक बल्लेबाजों के लिए जगह बन गई. ऋषभ पंत नंबर 6 पर बल्लेबाजी से धूम मचा सकते हैं. वहीं, संजू सैमसन नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए नाजुक मौकों पर टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश कर सकते हैं. ये फॉर्मूला हिट साबित हो गया तो फिर भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ये हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन –

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full