IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया, रोहित की तूफानी पारी के बाद छा गए अर्शदीप-कुलदीप और बुमराह!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. IND vs AUS T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से [...]

By ·

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया.

IND vs AUS T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मे मिली हार का बदला ले लिया. भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा है. उसका मुकाबला 27 जून को अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. पिछली बार भी दोनों टीमों के बीच यह मैच हुआ था. तब इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी. भारत की नजर उस हार का बदला लेने पर है.

मैच की बात करें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. भारत ने रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. रोहित ने 41 गेंद पर 92 रन की तूफानी पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 31 और शिवम दुबे ने 28 रन बनाकर. हार्दिक पांड्या 27 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 43 गेंद पर 76 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाई. उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में शतक लगाकर भारत का सपना तोड़ा था. वह इस बार वैसा कमाल नहीं दिखा सके. कप्तान मिचेल मार्श ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. जसप्रीत बुमराह ने हेड का सबसे बड़ा विकेट लिया.

भारत को मैच में सबसे बड़ी सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई. उन्होंने 16वें ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर दिया. हेड ने भारत के खिलाफ हमेशा मैच जिताऊ पारी खेली है. वह आज भी खतरनाक लग रहे थे, लेकिन बुमराह ने उन्हें इस बार हीरो नहीं बनने दिया. हेड 43 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 के मुकाबले में 24 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया इस हार के बाद मुश्किलों में फंस गया है. भारत ग्रुप 1 में 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खाते में 2-2 अंक हैं. ग्रुप का आखिरी मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश से होगा. इसमें अगर अफगानिस्तान की टीम जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि बांग्लादेश इस मुकाबले को जीत जाए. इसके अलावा अगर बांग्लादेश की टीम 61 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से मैच जीतती है तो वह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को पछाड़कर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अब देखना है कि आखिरी मुकाबले में क्या होता है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें