इस्राइल जाने वाली थीं तारक मेहता की ‘बबीता जी’, इस बदलाव के कारण बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान

शो की पॉपुलर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी ने खुलासा किया है कि वह इस्राइल जाने वाली थीं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह नहीं जा पाईं। Tarak Mehta ka ooltah chasma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( TMKOC ) दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस हर एक एपिसोड अपने आप में [...]

By Shaikh Almina · 9/10/2023

शो की पॉपुलर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी ने खुलासा किया है कि वह इस्राइल जाने वाली थीं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह नहीं जा पाईं।

Tarak Mehta ka ooltah chasma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ( TMKOC ) दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस हर एक एपिसोड अपने आप में खास है। शो के किरदारों को लोग उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं। शो में एक गोकुलधाम सोसाइटी है जहां, जेठालाल, तारक मेहता, भिड़े, डॉ हाथी और बबीता जी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। अब शो की पॉपुलर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी ने खुलासा किया है कि वह इस्राइल जाने वाली थीं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह नहीं जा पाईं।

इस्राइल जाने वाली थीं तारक मेहता की ‘बबीता जी’

हाल ही में, बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि कैसे उनकी शूटिंग बढ़ गई, जिसके कारण उन्हें अपनी इस्राइल यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने इस खतरनाक स्थिति से बचाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया है। मुनमुन ने सुनयना फौजदार के साथ अपने डांस की बीटीएस तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं।

इस बदलाव के कारण बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान

अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं यह सोचकर कांप रही हूं कि इस वक्त मैं इस्राइल में हो सकती थी। मेरी टिकट्स बुक हो गई थी लेकिन मुझे इस अगले हफ्ते तक के लिए इसे पोस्टपोन करना पड़ा क्योंकि मेरी नाइट शिफ्ट अचानक से एक्सटेंड हो गई। दरअसल, इसमें कुछ एक्सट्रा सीन्स ऐड करने पड़े थे। जितना मुझे उस वक्त उदास महसूस हो रहा था, उतना भी मुझे भरोसा हो गया है कि किसी शक्ति ने मुझे मरने से बचा लिया।’

अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर जताया आभार

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं नहीं जानती कि अपना आभार क्या और कैसे व्यक्त करूं। यह इस तथ्य को दोहराता है कि ईश्वर है औरजो भी होता है अच्छे के लिए होता है। मुझे आशा है कि इस्राइल को शांति मिलेगी, दुनिया को शांति मिलेगी।’ अब एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी फैंस ये सुनकर सन्न रह गए हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full