Tara Sutaria Breakup: ब्रेकअप के बाद तारा गईं डिनर डेट पर, आदर जैन नहीं तो कौन है वो शख्स?

Tara Sutaria - Aadar Jain: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तारा सुतरिया अक्सर ही सोशल मीडिया की लाइमलाइट हो या गॉसिप हो काफी एक्टिव रहती हैं। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने कदम रखते ही तारा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। पर्

By Akanksha Pandey · 14/1/2023

Tara Sutaria – Aadar Jain: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तारा सुतरिया अक्सर ही सोशल मीडिया की लाइमलाइट हो या गॉसिप हो काफी एक्टिव रहती हैं। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने कदम रखते ही तारा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। पर्सनल लाइफ को अपने फैंस का साथ भी शेयर करती हैं। आपको बता दें की तारा सुतरिया के लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन से अब उनका ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इन्हीं खबरों के बीच तारा ने इंस्टाग्राम पर एक डिनर डेट की फोटो शेयर की है जिससे लोगों में सनसनी फ़ैल गई है की की आखिर वो शख्स है कौन?

Tara Sutaria

डिनर डेट पर बेहद खूबसूरत नजर आईं तारा

यूं तो तारा और आदर जैन का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन तारा सुतारिया का ग्लैमर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक तारा और आदर अक्सर सेलेब्स पार्टियों में बाहों में बाहें डाले दिखाई पड़ते थे। ऐसे में ब्रेकअप की खबरों के बाद तारा का ये इंस्टा पोस्ट काफ़ी वायरल हो रहा है। दोनो के ब्रेकअप के बाद शादी की भी सभी अटकलें खत्म हो गई हैं।

Tara Sutaria with Aadar Jain

आपको बताते चलें की हाल ही में तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस के बीच एक फोटो साझा की है जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये फोटो कैंडल लाइट डिनर की है । फोटो को नेट किंग कोल के फेमस गाने ‘ द वेरी थॉट ऑफ यू ’ के साथ शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में भी लिखा है की मैने आपके बारे में सोचा और में सबकुछ भूल गई। मैं अब दिन में सपने देखते हुए जिए जा रही हूं। मैं एक राजा की तरह खुश हूं। हो सकता है ये बिलकुल बेवकूफी भरा लगे लेकिन मेरे लिए ये सबकुछ है।

कौन है वो मिस्टर इंडिया ?

ब्रेकअप की खबरों के बीच इंस्टा के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर खबरें तेज हो गई है की आदर खान नहीं तो कौन है वो शक्श? वैसे तारा ने इस बात का कोई खुलासा अबतक नहीं किया है। बहरहाल इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने शेयर किया है की वो अपनी दोस्त श्रद्धा इंदर मेहता के साथ खास डिनर डेट पर आई हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full