OMG! लंदन की जेल में हुई डंकी की शूटिंग, तापसी पन्नू ने बताया मजेदार किस्सा, कहा – खतरनाक कैदियों को फैन समझ बैठे थे शाहरुख

Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. वहीं फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म की लीड एक्सट्रेस तापसी पन्नू और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. डंकी का सीन दरअसल डंकी में एक

By Sakshi Pandey · 21/12/2023

Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. वहीं फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म की लीड एक्सट्रेस तापसी पन्नू और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है.

डंकी का सीन

दरअसल डंकी में एक सीन मौजूद है. जिसमें तापसी पन्नू ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. वहीं शाहरुख खान ने टक्सीडो पहना है. यही नहीं, तापसी और शाहरुख के हाथो में हथकड़ियां भी लगी हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, इस सीन की शूटिंग लंदन की जेल में की गई थी. जिसका खुलासा राजकुमार हिरानी और तापसी पन्नू ने किया है.

असली कैदियों के साथ हुई शूटिंग

हाल ही में डंकी डायरीज के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया कि, विदेश की किसी जेल में शूटिंग करना उनका सालों पुराना सपना था. जोकि डंकी के साथ पूरा हो गया. फिल्म के एक सीन को लंदन की जेल में असली कैदियों के बीच में शूट किया गया था. इस दौरान जेल में ढेर सारे क्रिमनल्स भी मौजूद थे. मगर मजे की बात तो ये है कि शाहरुख उन सभी कैदियों को फैंस समझ बैठे थे.

इस बारे में बात करते हुए तापसी पन्नू कहती हैं कि, हम जिस माहौल में शूट कर रहे थे. कैदी खिड़कियों से चिल्ला रहे ते. आस-पास प्रेशर वाला माहौल था. लेकिन शाहरुख उन्हें बस चिल्लाने वाले फैंस समझ बैठे थे. वहीं बाद में जब शाहरुख को पता चला कि ये असली कैदी हैं. तो शाहरुख का कहना था कि, वो क्रिमनल्स बहुत खतरनाक थे.

तापसी ने दी शाहरुख को पटखनी

डंकी डायरीज में शाहरुख खान ने तापसी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें शाहरुख अखाड़ें में कुश्ती लड़ते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान तापसी ने भी शाहरुख को पटखनी देकर चित कर दिया है. इस तस्वीर के कैप्शन में शाहरुख ने लिखा कि, “लगता है मैं एक्शन फिल्में कर रहा हूं. तो अब तापसी भी वही करना चाहती हैं.” जिसके जवाब में तापसी ने लिखा कि, “इस तस्वीर में आपको पटकने के बाद मेरी खुशी दिख रही है. हालांकि मैं जानती हूं कि इसके बाद मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा.” जिसपर मजेदार रिएक्शन देते हुए शाहरुख ने कहा कि, “वो आजकल सारे न्यूकमर्स के साथ हो रहा है.”

डंकी फिल्म

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में  शाहरुख के अपोसिट तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, विक्रम कोचर और बोमन ईरानी अहम रोल अदा कर रहे हैं. डंकी प्रभास की फिल्म सालार से 1 दिन पहले 21 दिसंबर को रिलीज हुई है. वहीं 22 दिसंबर को प्रभास की फिल्म सालार भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full