Tamannah: सोशल मीडिया से परेशान हैं तमन्ना भाटिया, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा, देखें पूरी रिपोर्ट
Tamannah: तमन्ना भाटिया (Tamannah) का नाम उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार है. जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर लिया है. हालांकि बाकि सेलेब्स की तरह तमन्ना को भी सोशल मीडिया पर काफी निगेटिविटी का शिकार होना पड़ता है. जिसका खुलासा उन्होंने हाल
Tamannah: तमन्ना भाटिया (Tamannah) का नाम उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार है. जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर लिया है. हालांकि बाकि सेलेब्स की तरह तमन्ना को भी सोशल मीडिया पर काफी निगेटिविटी का शिकार होना पड़ता है. जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है.
तमन्ना के अनुसार, कई बार लोग आपके बारे में बुरी बातें लिखने लगते हैं. जब पहली बार मेरे साथ ऐसा हुआ था. तो मेरी जिंदगी में जैसे तूफान आ गया था. मैं बहुत असहज महसूस कर रही थी. मुझे समझ नहीं आया कि ये हो क्या रहा है. क्या मैंने कुछ गलत किया है.
हालांकि समय के साथ तमन्ना ने इन सभी चीजों से डील करने का हुनर सीख लिया है. इस बारे में बात करते हुए तमन्ना कहती हैं कि, लोग आपके बारे में जो कुछ भी कहते हैं. वास्तव में वो आपसे नहीं बल्कि उन लोगों से जुड़ा होता है. ऐसे में मेरे पास दो विकल्प रहते हैं. या तो मैं उस बात पर यकीन कर लूं जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं या फिर मैं अपने बारे में क्या सोचती हूं उसपर ध्यान दूं.
तमन्ना का कहना है कि, मेरे हिसाब से मुझे अपने काम पर फोकस करना चाहिए बजाए इसके कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. लोगों ने मेरी जर्नी नहीं देखी है और ना ही वो मेरी जिंदगी जी रहे हैं. उन्हें नहीं पता कि मैं कौन हूं. वो वही कहते हैं जितना उन्होंने मुझे जाना और समझा है.
तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर में देखा गया था. वहीं ओटीटी की फेमस वेब सीरीज आखिरी सच और लस्ट स्टोरी 2 में भी तमन्ना ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं तमन्ना जल्दी ही मलयालम फिल्म बांद्रा, तमिल फिल्म अरानमनाई 4 और बॉलीवुड फिल्म वेदा में जॉन इब्राहम के अपोसिट लीड रोल निभाती नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें – OMG! बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने चोरी-छुपे रचाई शादी! दोनों कपल्स की है एक बेटी? देखें वायरल फैमिली फोटो