Rajinikanth की फिल्म ‘जेलर’ में हुई Tamannaah Bhatia की एंट्री, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Rajinikanth Film Jailer: कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को ‘बीस्ट' फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार बना रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी लंबे वक्त से चर्चा है। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट में एक और नई एंट्री हुई है। ज

By Team Khana Talkies · 21/1/2023

Rajinikanth Film Jailer: कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को ‘बीस्ट’ फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार बना रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी लंबे वक्त से चर्चा है। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट में एक और नई एंट्री हुई है। जी हां, ‘बाहुबली’ स्टार तमन्ना भाटिया ने 21 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम के जरिए ऐलान किया है कि वह सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में नजर आने वाली हैं।

Rajinikanth Film Jailer

पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी फिल्म

बात दें कि तमन्ना भाटिया स्टारर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर को मेकर्स पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने वाले हैं। सुपरस्टार रजनीकांत का क्रेज हिंदी भाषी दर्शकों में भी काफी ज्यादा है। उनकी ‘रोबोट’ और ‘2.0’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमाई बाजार में भी तहलका मचाया था। वहीं, तमन्ना भाटिया की भी पैन इंडिया अपील हो चुकी है। जिसका फायदा मेकर्स को इस फिल्म में होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी है ये फिल्म

बता दें कि निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की पिछली रिलीज फिल्म बीस्ट भी एक पैन इंडिया मूवी थी। इस फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर सकी और फिल्म की काफी आलोचना हुई थी। अब निर्देशक सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी अगली फिल्म जेलर लेकर दर्शकों के बीच पहुंचेंगे, जिससे फिल्म की टीम को काफी उम्मीदे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full