Tamannaah Bhatia ने परिवार संग किए प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर के दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Tamanaah Bhatia Visited Guruvayur Temple: ‘बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanaah Bhatia) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रसनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कि गलियारों में उनके और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं

By ·

Tamanaah Bhatia Visited Guruvayur Temple: ‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanaah Bhatia) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रसनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कि गलियारों में उनके और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, इन दिनों तमन्ना अपने परिवार के साथ क्विलीटी टाइम बीता रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने इन दिनों प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर के दर्शन कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।

Tamannaah Bhatia

तमन्ना ने किए मंदिर के दर्शन

दरअसल, तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तमन्ना अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में जहां तमन्ना अपने परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस कार में बैठी दिख रही हैं। व्हाइट सूट में तमन्ना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia संग अपने अफेयर की खबरों पर विजय वर्मा ने दिया रिएक्शन, दिया मजेदार जवाब

Tamannaah Bhatia
Tamannaah Bhatia

इवेंट में विजय वर्मा के साथ पहुंची थीं तमन्ना

इन दिनों तमन्ना और विजय वर्मा का नाम एक जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, तमन्ना को विजय के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था। इवेंट में तमन्ना ब्लू कलर की ड्रेस में पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट में विजय और तमन्ना एक साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे थे। इस दौरान विजय कलरफुल जैकेट और ब्लैक डेनिम में काफी हैंडसम लग रहे थे। ये भी पढ़ें: Rajinikanth की फिल्म ‘जेलर’ में हुई Tamannaah Bhatia की एंट्री, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Tamannaah Bhatia
Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें