Amitabh Bachchan: जब वाहिदा रहमान ने मारा था अमिताभ को थप्पड़, ये था अमिताभ की मां तेजी बच्चन का रिएक्शन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्डस तोड़े हैं. वहीं बिग बी पर्दे पर कई एवरग्रीन मूवीज भी दे चुके हैं. वहीं अभिनेत्री वाहिदा रहमान के साथ भी अमिताभ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि

By Sakshi Pandey · 26/4/2023

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्डस तोड़े हैं. वहीं बिग बी पर्दे पर कई एवरग्रीन मूवीज भी दे चुके हैं. वहीं अभिनेत्री वाहिदा रहमान के साथ भी अमिताभ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, एक फिल्म में वाहिदा रहमान अमिताभ बच्चन पर हाथ उठाने वाली थीं. जिसके बाद अमिताभ की मां तेजी बच्चन वाहिदा से धीरे मारने की गुजारिश की थी.

दरअसल वाहिदा रहमान और अमिताभ की जोड़ी भी दर्शकों को बेहद पसंद थी. ऐसे में जहां अमिताभ और वाहिदा ने फिल्म कभी-कभी में पति और पत्नी का किरदार निभाया था. तो वहीं फिल्म त्रिशूल में वाहिदा रहमान को अमिताभ बच्चन की मां बना दिया गया था. इसी कड़ी में 1971 में आई फिल्म रेशमा और शेरा में सुनील दत्त और वाहिदा रहमान लीड रोल निभा रहे थे. तो वहीं फिल्म में अमिताभ ने छोटू नामक किरदार अदा किया था.

60 के दशक में अमिताभ ने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था. जिसके बाद अमिताभ की अगली फिल्म रेशमा और शेरा ही थी. इस फिल्म में वाहिदा रहमान कुछ मिनटों के लिए अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं. इस सीन में वाहिदा को अमिताभ पर हाथ उठाना था. मगर वाहिदा के लिए ये कर पाना आसान नहीं था.

वाहिदा रहमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, फिल्म में एक सीन था. जिसमें मुझे अमिताभ को थप्पड़ मारना था. ऐसे में अमिताभ की मां तेजी बच्चन को सीन के बारे में पता चल गया था. तो वो मेरे आईं और उन्होंने मुझसे कहा कि, अमिताभ को बहुत जोर से मत मारना. वाहिदा ने आगे कहा कि, सीन के दौरान सुनील दत्त ने भी मुझे अमिताभ को करारा तमाचा मारने के लिए कहा था. जिससे शॉट अच्छा आ सके. मगर तेजी बच्चन भी सेट पर मौजूद थीं. जिसके कारण मेरे लिए ये शॉट करना काफी मुश्किल हो गया था. हर बार शॉट गलत होने के कारण डॉरेक्टर मुझ पर तेज थप्पड़ मारने के लिए जोर डाल रहा था. ऐसे में तेजी बच्चन को सेट से हटाना ही मेरे पास एकमात्र ऑप्शन था.

ये भी पढ़ें – Priyanka Chopra: फिल्म ‘फैशन’ के बाद क्या सचमुच खत्म होने वाला था प्रियंका चौपड़ा का करियर? जानें प्रियंका ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड

गौरतलब है कि, फिल्म कभी खुशी कभी गम में वाहिदा रहमान ने अमिताभ की मां का रोल निभाया था. हालांकि वाहिदा रहमान के पति की अचानक मौत के बाद उन्हें फिल्म बीच में छोड़नी पड़ी थी. जिसके बाद अचाला सचदेव ने उनके किरदार को कंप्लीट किया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full