तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन का हाल देख हैरान रह जाएंगे आप, रोते हुए बताया अपना दर्द

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर दिल अजीज है। इसे चाहने वालों की एक लंबी फैन लिस्ट है। यही कारण है ये कि ये शो जल्द ही अपने 15 साल पूरे करने वाला है। इतने सालों में इस सिटकॉम ने काफी उतार चढ़ाव देखे। कई कलाकार शो छोड़कर चले गए [...]

By Team Khana Talkies · 12/1/2023

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर दिल अजीज है। इसे चाहने वालों की एक लंबी फैन लिस्ट है। यही कारण है ये कि ये शो जल्द ही अपने 15 साल पूरे करने वाला है। इतने सालों में इस सिटकॉम ने काफी उतार चढ़ाव देखे। कई कलाकार शो छोड़कर चले गए तो कुछ का निधन हो गया। हालांकि दर्शक आज भी अपना पहला एपिसोड वाला स्टारकास्ट देखना चाहते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा डिमांड हो रही है दयाबेन को वापस लाने की।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

वायरल हो रहा दयाबेन का वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोद में एक बच्चा लिए बैठी है और अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं। बच्चा लगातार रोता जा रहा है और दिशा के भी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे इस वीडियो में दयाबेन का हाल देख लोग इमोशनल हो रहे हैं। दयाबेन के आंसू लोगों को भी रोने पर मजबूर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mahila Mandal (@tmkocxladies)

फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशा

बता दें कि ये सीन साल 2008 में आई फिल्म ‘के कंपनी’ का है, जिसमें तुषार कपूर और अनुपम खेर लीड रोल में थे। इस फिल्म में तुषार एक पत्रकार होते हैं और वो दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती सुना रहे होते हैं। याद दिला दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शुरू होने से पहले दिशा सहित अन्य कलाकारों ने फिल्मों, सीरियल, ऐड और म्यूजिक वीडियोज में रोल किए थे। हालांकि, किसी ने उन्हें नोटिस नहीं किया था।

क्या दिशा वकानी की शो में होगी वापसी?

दिशा वकानी ने भी फिल्मों में पैर जमाने की काफी कोशिश की थी। उन्होंने जोधा अकबर समेत कई फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई पर कामयाबी नहीं मिली। पहचान उन्हें तारक मेहता से ही मिली। इस सीरियल में भी वो साल 2017 के बाद से नजर नहीं आई हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है तब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full