सुष्मिता सेन के पिता नहीं चाहते थे कि वे माॅडल बने, स्वीमसूट पहनने पर भी जताई थी आपत्ति

सुष्मिता सेन बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया था। लेकिन फिर भी उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अपनी पढाई पूरी करें और आईएएस बने। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया। पिता चाहते थे [...]

By Amit Rajput · 23/11/2023

सुष्मिता सेन बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया था। लेकिन फिर भी उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अपनी पढाई पूरी करें और आईएएस बने। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया।

पिता चाहते थे आईएएस

सुष्मिता सेन के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा बने। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी स्विमसूट पहने। जब सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में मिस इंडिया में जाने का फैसला किया तो उनके पिता नाराज हो गए।

उन्होंने काफी दिनों तक सुष्मिता से बात तक नहीं की। उनकी हमेशा से इच्छा थी कि सुष्मिता आईएएस अधिकारी बनें, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा भी दिलाई ।हालांकि सुष्मिता के सितारे कुछ और कह रहे थे। उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा भी लिया और पहले मिस इंडिया और उसके बाद 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।

इंटरव्यू में किया खुलासा

मिड डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा- मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक आईएएस ऑफिसर बनूं। उसी हिसाब से मेरी पढ़ाई भी चल रही थी। हालांकि एक दिन मैंने पिता को बताया कि मैं मिस इंडिया में भाग लेने जा रही हूं। ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। मेरे पिता नाराज हो गए। उन्होंने मुझसे बात करना छोड़ दिया। सुष्मिता सेन ने आगे कहा- मैं कभी कॉलेज नहीं जा सकी। यही एक चिंता मेरे पिता को हमेशा से सताती रही। वो मुझसे कहते थे कि बेटी जो भी करना है कर लेना लेकिन पहले डिग्री तो कंप्लीट कर लो।

सुष्मिता ने आगे कहा- जब पिता को पता चला कि मुझे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में स्विमसूट पहनना पड़ेगा तो वो और ज्यादा नाराज हुए। फिर मैंने उन्हें इमोशनली समझाया। मैंने कहा कि स्विमसूट पहनना उस कॉन्टेस्ट का एक हिस्सा है। उनका नजरिया फिर भी नहीं बदला। हालांकि जब मैंने मिस इंडिया का खिताब जीता तो उन्हें थोड़ी बहुत दिलचस्पी हुई। जब मैं मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने जा रही थी तो उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। एक आर्मी पर्सन होने के नाते उन्हें गर्व महसूस हो रहा था कि मैं देश का नाम रोशन करने जा रही हूं। फिर बाद में वो चीजें समझ गए।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full