Breaking: रिया चक्रवर्ती को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की एक्टर की तस्वीर

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 3 साल पूरे हो चुके हैं. वहीं आज यानी 21 जनवरी को Sushant Singh Rajput की 38वीं जन्मतिथि मनाई जा रही है. ऐसे में सुशांत की फैमिली और फैंस उन्हें काफी याद कर रहे हैं. मगर इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्त

By Sakshi Pandey · 21/1/2024

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 3 साल पूरे हो चुके हैं. वहीं आज यानी 21 जनवरी को Sushant Singh Rajput की 38वीं जन्मतिथि मनाई जा रही है. ऐसे में सुशांत की फैमिली और फैंस उन्हें काफी याद कर रहे हैं. मगर इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी उनकी याद सताने लगी है. एक्टर के जन्मदिन पर रिया ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल का हाल बयां किया है.

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत की तस्वीर

सुशांत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की तस्वीरें साझा की है. इनमें से एक फोटो में सुशांत हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके साथ रिया ने लाल कलर का दिल भी एड किया है. वहीं रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती ने भी सुशांत के साथ तस्वीर साझा की है. जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ रिया ने सफेद रंग का दिल लगाया है.

सुशांत की बहन हुई भावुक

भाई के जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह भी भावुक हो उठी हैं. श्वेता ने भाई पर प्यार लुटाते हुए लिखा, “मेरे सोना सा भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपको हमेशा प्यार करती हूं. अनंत से शक्ति अनंत तक. उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें कुछ करने और अच्छा रहने के लिए मोटिवेट करते हैं.”

श्वेता ने आगे लिखा कि,”आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है, जिन्हें आपने भगवान जैसा और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है. हर कोई यह समझे कि ईश्वर की ओर आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है और आपको गर्व महसूस हो. 3, 2, 1 हमारे मार्गदर्शक सितारे को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full