Suryakumar Yadav: “हमने टीम मीटिंग में…”, बांग्लादेश के खिलाफ दमदार जीत के बाद कप्तान सूर्या के बयान ने मचा दी हलचल

पहले टी20 में बांग्लादेश को सात विकेट से रौंदकर कर टीम इंडिया ने की सीरीज की शुरआत Ind Vs Ban: भारत ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की आसान जीत दर्ज की. बांग्लादेश के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने हार्दिक पंड्या (नाबाद 39, 16 गेंद, पांच [...]

By Shaikh Almina · 7/10/2024

पहले टी20 में बांग्लादेश को सात विकेट से रौंदकर कर टीम इंडिया ने की सीरीज की शुरआत

Ind Vs Ban: भारत ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की आसान जीत दर्ज की. बांग्लादेश के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने हार्दिक पंड्या (नाबाद 39, 16 गेंद, पांच चौके, दो छक्के), संजू सैमसन (29) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (29) की पारियों की बदौलत 8.1 ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की. नितीश कुमार रेड्डी भी 16 रन बनाकर नाबाद रहे. पंड्या और नीतीश ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में 52 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी.

बांग्लादेश के खिलाफ जीत पर कप्तान सूर्या ने कहा

हमने बस अपने कौशल का प्रदर्शन करने की कोशिश की और हमने अपनी टीम मीटिंग में जो निर्णय लिया वह कारगर रहा. जिस तरह से खिलाड़ियों ने नए मैदान पर खेलते हुए अंदाज दिखाया और जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, वह शानदार था. जब आप मैदान पर होते हैं तो यह एक अच्छा सिरदर्द होता है कि किस पर गेंदबाजी करनी है. हर बार जब आपके पास एक अतिरिक्त विकल्प होता है, तो यह अच्छी बात है. आप हर नए खेल में कुछ नया सीखते हैं. हमेशा कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता होती है, हम अगले खेल में बैठकर इस बारे में बात करेंगे.

भारत ने दर्ज की 1-0 से बढ़त

ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने बनाए जो 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे. हार्दिक के अलावा कप्तान सूर्यकुमार ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए

मयंक और नीतीश के प्रदर्शन पर भी बोले सूर्या

इस दौरान सूर्या ने तेज गेंदबाज मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा- बहुत उत्साहित हूं और अगले मैचों में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं. जब आप मैदान पर होते हैं और आपके पास अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प होते हैं तो यह एक अच्छा सिरदर्द होता है. मयंक ने इस मैच में एक विकेट झटका. उन्होंने महमूदुल्लाह को आउट किया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला शिकार बने। वहीं, नीतीश रेड्डी को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन 16 रन बनाकर वह नाबाद रहे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full