IPL 2024: मुंबई इंडियंस फैंस के लिए आई बड़ी खुश खबरी! सूर्यकुमार यादव हुए फिट, हो सकते हैं अगले मैच में शामिल

मुंबई इंडियंस के स्तर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट घोषित कर दिए गए हैं. वह रविवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होनेवाले मुकाबले में खेल सकते हैं. Suryakumar Yadav Back in IPL 2024: आईपीएल 2024 में लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम काफी मुसीबत म

By Shaikh Almina · 3/4/2024

मुंबई इंडियंस के स्तर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट घोषित कर दिए गए हैं. वह रविवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होनेवाले मुकाबले में खेल सकते हैं.

Suryakumar Yadav Back in IPL 2024: आईपीएल 2024 में लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम काफी मुसीबत में हैं. उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आने वाले मैचों को हर हाल में जीतना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के सभी रास्ते बहुत जल्द ही बंद होजाएंगे. इस बीच मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीम के स्तर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरे तरीके से फिट हो गए है और जल्द ही टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी ने सूर्यकुमार को बुधवार को फिट घोषित कर दिया है. स्टार बल्लेबाज तीन महीने से अधिक समय से क्रिकेट से दूर थे. बीसीसीआई और एनसीए के फिजियो सूर्यकुमार की चोट को लेकर कोई बड़ी झोखिम नहीं लेना चाहते थे और यादव को फिट घोषित करने से पहले उन्हें निगरानी में रखा गया.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा की सूर्यकुमार को तीन फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा. उसने कहा, ‘ वह अब फिट है. उन्हें एनसीए ने उन्हें कुछ प्रैक्टिस मैच खिलाएं और वह अच्छे दिखें. वह मुंबई इंडियंस के टीम में शामिल हो सकते हैं. हम ये सुनश्चित करना चाहते थे की सूर्य जब एमआई में वापस जाएगा, तो वो 100 प्रतिशत फिट होगा और गेम खेलने के लिए तैयार होगा. आईपीएल से पहले वो कुछ फिटनेस टेस्ट में वो सौ प्रतिशत फील नहीं कर पा रहे थे, इसलिए हमने इंतेजार किया ये देखने के लिए की बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कुछ दर्द तो नहीं है.”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते समय सूर्यकुमार यादव के टकने में ग्रेड 2 की चोट आ गई थी. भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी.

सूर्यकुमार की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर है. क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में लगातार तीन मैच गवा चुकी हैं और टीम को स्टार बल्लेबाज की कमी काफी खल रही हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full