शादी के 20 साल बाद फिर एक-दूजे के हुए सूर्या-ज्योतिका, चर्च में लिए प्यार के 7 अनोखे वचन

साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल बाद एक बार फिर चर्च में एक-दूसरे का हाथ थामा। इस खास मौके पर कपल ने प्यार, साथ और जिंदगी से जुड़े 7 अनोखे वचन लिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब चर्चा में हैं।

By ·

20 साल बाद फिर एक-दूजे के हुए सूर्या-ज्योतिका, चर्च में लिए प्यार के 7 अनोखे वचन

साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। 11 सितंबर 2006 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने दो दशक बाद एक बार फिर चर्च में अपने वेडिंग वाउज रिन्यू किए। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

इस खास सेरेमनी में ज्योतिका सफेद ब्राइडल गाउन में नजर आईं, जबकि सूर्या व्हाइट टक्सीडो में बेहद हैंडसम दिखे। वीडियो में ज्योतिका अपने बेटे देव के साथ चर्च में पहुंचती नजर आती हैं, वहीं सूर्या उन्हें देखकर भावुक होते दिखाई दिए। समारोह में उनके बच्चे दीया और देव, परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और सूर्या के भाई कार्ति भी मौजूद थे।

https://www.instagram.com/reel/DdUFAt2yiyO/?stkn=MXBsbjBsY2xodHY1

ज्योतिका ने इस खास मौके को ‘THE SEQUEL’ नाम दिया और इसे 20 साल के ‘लव एंड वॉर’ का जश्न बताया। उन्होंने साफ किया कि यह किसी परफेक्ट शादी का सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि उन कमियों, समझौतों, त्याग, समझ और बिना शर्त प्यार का जश्न है, जिसने दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाया।

सबसे खास रहा ज्योतिका का लिखा हुआ वचन। उन्होंने खुश रहने, जिंदगी को सेलिब्रेट करने, शिकायतें कम करने, हर चीज के लिए शुक्रगुजार रहने, स्वस्थ रहने, बच्चों के लिए बेहतर मां बनने, एक-दूसरे को समझने और अपने रिश्ते की दोस्ती को हमेशा कायम रखने की बात कही। उन्होंने सूर्या को अपना पति ही नहीं, बल्कि बराबर का साथी, हमराज और सबसे अच्छा दोस्त बताया।

ज्योतिका की सबसे खूबसूरत बातों में से एक यह रही कि उन्होंने हर सुबह सूर्या की बाहों में जागने को अपनी जिंदगी की बड़ी खुशियों में गिना। आखिर में उन्होंने अगले 20 साल भी साथ बिताने की इच्छा जताई—यानी इस प्रेम कहानी का ‘सीक्वल’ अभी जारी है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें