UP T20, 2024: सुरेश रैना को यूपीटी20 लीग सीजन 2 बनाया गया ब्रांड एंबेसडर, 25 अगस्त से होगी टूर्नामेंट की शुरुवात

भारतीय टीम पूर्व आल राउंडर सुरेश रैना को आगामी यूपीटी20 लीग सीजन 2 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. बता दें की उत्तर प्रदेश टी20 लीग का दूसरा सीजन 25 अगस्त से शुरू होगा और 14 सितंबर तक चलेगा. UP T20 2024: भारतीय टीम पूर्व आल राउंडर सुरेश रैना को आगामी यूपीटी20 लीग सीजन 2 [...]

By Shaikh Almina · 11/8/2024

भारतीय टीम पूर्व आल राउंडर सुरेश रैना को आगामी यूपीटी20 लीग सीजन 2 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. बता दें की उत्तर प्रदेश टी20 लीग का दूसरा सीजन 25 अगस्त से शुरू होगा और 14 सितंबर तक चलेगा.

UP T20 2024: भारतीय टीम पूर्व आल राउंडर सुरेश रैना को आगामी यूपीटी20 लीग सीजन 2 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. बता दें की उत्तर प्रदेश टी20 लीग का दूसरा सीजन 25 अगस्त से शुरू होगा और 14 सितंबर तक चलेगा. इसमें भाग लेने वाली सभी छह टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे.

सुरेश रैना को यूपीटी20 लीग सीजन 2 बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं हुए हैं Suresh Raina

भले ही Suresh Raina अब इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL नहीं खेलते हैं, लेकिन उसके बाद भी वो क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं. जहां रैना आज भी दुनियाभर की टी20 लीग क्रिकेट खेलते हैं, जिसमें वो पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही मौके मिलने पर वो IPL में भी कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं कुछ समय से.

संन्यास को जल्द होंगे 4 साल पूरे

सुरेश रैना ने उसी दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, जब धोनी ने संन्यास का ऐलान किया था. जहां इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को 15 अगस्त 2020 में अलविदा बोला था, ऐसे में दोनों के संन्यास को जल्द ही 4 साल का समय हो जाएगा. वैसे रैना हर मौके पर धोनी की जमकर तारीफ करते हैं, साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने माही को GOAT का पद भी दे डाला था. लेकिन बार-बार धोनी के बारे में बात करने पर, फैन्स सोशल मीडिया पर रैना को जमकर Troll भी करते हैं और मीम्स बनाते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full