पोर्न इंडस्ट्री से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली Sunny Leone ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे बदली जिंदगी

सनी लियोनी बाॅलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से बाॅलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पोर्न इंडस्ट्री में काम नहीं किया। उन्होंने साल 2012 में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद अब तक 7 फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक इ

By Amit Rajput · 16/12/2023

सनी लियोनी बाॅलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से बाॅलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पोर्न इंडस्ट्री में काम नहीं किया। उन्होंने साल 2012 में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद अब तक 7 फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। जहां उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अपना बयान दिया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

मैं ज्यादा पार्टी नहीं करती

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि क्या अभी भी पास्ट को लेकर लोग आपको जज करते हैं । इस पर सनी ने कहा, ‘अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने अपने लिए एक जगह बनाई है । मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं । इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी सीमित है।

सनी लियोनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि पुरानी चीजों को लेकर लोग मेरे लिए अपने मन में वही धारणा रखते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और मेरी जिंदगी का यह दौर भी अच्छा है । अपने बच्चों को देखना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है । यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है ।’

आप सोच समझकर आगे बढ़ते हैं

उन्होंने आगे कहा,’मैंने कई माता-पिता को तालमेल बैठाते देखा है । हालांकि, यह मेरे लिए थोड़ा कठिन है क्योंकि हर दिन अलग होता है । आप जब एक बार मां-बाप बन जाते हैं तो आप अपने आप ही कार्यक्रमों की रणनीति बनाना शुरू कर देते हैं ।’सनी ने अपने 7 साल के करियर में ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘कुछ कुछ लोचा है’, ‘एक पहेली लीला’, ‘वन नाइट स्टैंड’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्में की हैं । अब सनी के पास हॉरर कॉमेडी ‘कोका कोला’ है । इसके अलावा सनी जल्द ही मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ में भी नजर आने वाली हैं ।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full