Sunny Leone ने भी दी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा? बोल्ड तस्वीर के साथ सामने आया एडमिट कार्ड

Sunny Leone: बीते दिन देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देखने को मिली थी. पूरे राज्य के अलग-अलग केंद्रों में लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. मगर हैरानी तो तब हुई जब फेमस एक्ट्रेस और पॉर्न स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) का एडमिट

By ·

Sunny Leone: बीते दिन देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देखने को मिली थी. पूरे राज्य के अलग-अलग केंद्रों में लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. मगर हैरानी तो तब हुई जब फेमस एक्ट्रेस और पॉर्न स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) का एडमिट कार्ड भी विद्यार्थियों की सूची में सामने आया.

वैसे तो सनी लियोनी की तस्वीरें इंटरनेट पर अक्सर वायरल होती रहती हैं. मगर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी की तस्वीर देखकर सभी हैरान रह गए हैं. परीक्षा के एडमिट कार्ड पर सनी की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं. जिन्हें देखने के बाद लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो चुका है.

एडमिट कार्ड में लगी एक तस्वीर में सनी लियोनी लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं. जबकि दूसरी तस्वीर एक्स-रेटेड है. जिसमें सनी ने बिकनी पहन रखी है. यही नहीं एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी का नाम भी लिखा है. शनिवार को यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा होने के बाद ये एडमिट कार्ड सामने आया. जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला अधिकारियों का कहना है कि सनी लियोनी नामक एक आवेदक ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. जिसका परीक्षा केंद्र तिरवा के सोनश्री मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज निर्धारित किया गया था. मगर यह आवेदक परीक्षा देने नहीं पहुंचा. एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी का पता कन्नौज लिखा है. जोकि उत्तर प्रदेश में ही मौजूद है. वहीं आवेदक ने हाईस्कूल 2014 में और इंटर की परीक्षा 2016 में उत्तीर्ण की है.

नाम और तस्वीर से साफ है कि, यह एक फर्जी आवेदन है. जिसकी शिकायत लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड में कर दी गई है. इस फर्जी प्रवेश पत्र से संबंधित जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है.  

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें