फिल्म की शूटिंग पर Sunny Leone हुईं चोटिल, इंजेक्शन के नाम पर निकल गईं चीखें

Sunny Leone Video: फिल्म के शूट के दौरान कई बार ऐसे हादसे होते हैं जो जानलेवा साबित हो जाते हैं। अक्सर स्टार्स के चोटिल होने की बातें भी सामने आती हैं। खैर ये सब एक्टर्स पॉपुलैरिटी के लिए में करते। दरअसल एक्टिंग में एक्शन को रीयल टच देने के लिए एक्टर्स कभी कभी स्टंट खुद [...]

By ·

Sunny Leone Video: फिल्म के शूट के दौरान कई बार ऐसे हादसे होते हैं जो जानलेवा साबित हो जाते हैं। अक्सर स्टार्स के चोटिल होने की बातें भी सामने आती हैं। खैर ये सब एक्टर्स पॉपुलैरिटी के लिए में करते। दरअसल एक्टिंग में एक्शन को रीयल टच देने के लिए एक्टर्स कभी कभी स्टंट खुद करते हैं। इस दौरान उन्हें कभी कभी चोट लग जाती है। इसी बीच सनी लियोनी के भी फ़िल्म के सेट से चोटिल होने की खबर आई है। सनी लियोनी ने इस बात की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। हालांकि उनकी चोट की बात सुनते ही फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं।

Quotation Gang Film Poster

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Sunny Leone

इन दिनों सनी लियोनी अपनी अपकमिंग फिल्म कोटेशन गैंग की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इसी बीच खबर आई की सनी लियोनी को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। सनी ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर के बताया है। हालांकि चोट बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। लेकिन सनी लियोनी के वीडियो से लोगों में सनसनी फ़ैल गई। इस वीडियो में सनी को पैर के अंगूठे में चोट लगी है। हल्का सा खून भी निकल रहा है। इसपे शूट के दौरान मौजूद स्टाफ उनका इलाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीच में किसी ने कहा की इंजेक्शन लगाना पड़ेगा। इस बात पर सनी घबरा जाती हैं और इंजेक्शन नही लगवाने को कहती हैं। साथ ही अपने टीम को डांट भी लगा रही हैं।

इस वीडियो में सनी अपनी फिल्म कोटेशन गैंग के गेटअप में नजर आ रही हैं। गौरतलब है की चोट गंभीर नहीं है लेकिन सनी का इंजेक्शन का नाम सुनकर डर जाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खैर जो सेलिब्रिटी कठिन से कठिन स्टंट कर लेते हैं उन्हें भी इंजेक्शन से डर लगता है। तो अगर आप भी डरते हैं तो कोई बात नहीं। इंजेक्शन से डरने वालों की लिस्ट लंबी है फिर तो!!

सनी लियोनी की अपकमिंग फिल्म

बात करें सनी लियोनी के काम की तो सनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कोटेशन गैंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल हीं इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। बता दें फिल्म क्राइम थ्रिलर है। ट्रेलर में भी खूब मार धाड़ और खून खराबा दिखाया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर कोई भी डर जायेगा। गौरतलब है की फिल्म में सनी लियोनी के अलावा जैकी श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म कोटेशन गैंग 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विष्णु कन्नन के निर्देशन में बनी फिल्म कोटेशन गैंग चार भाषाओं में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में दिखाई जाएगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें