Gadar 2 vs OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म के साथ टक्कर पर पहली बार सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘गदर’ के साथ भी रिलीज हुई थी ‘लगान’

Gadar 2 vs OMG 2: बॉक्स ऑफिस का अपकमिंग वीकेंड काफी दिलचस्प होने वाला है. बड़े पर्दे की दो मच अवेटेड मूवीज एक ही दिन पर रिलीज हो रही हैं. सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओ मॉय गॉड 2’ (Gadar 2 vs OMG 2) आने वाले 11 अगस्त को [...]

By Sakshi Pandey · 7/8/2023

Gadar 2 vs OMG 2: बॉक्स ऑफिस का अपकमिंग वीकेंड काफी दिलचस्प होने वाला है. बड़े पर्दे की दो मच अवेटेड मूवीज एक ही दिन पर रिलीज हो रही हैं. सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओ मॉय गॉड 2’ (Gadar 2 vs OMG 2) आने वाले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में दोनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर को लेकर खबरों का बाजार काफी समय से गर्म है. वहीं अब सनी देओल ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

‘गदर 2’ के साथ ‘OMG 2’ का जिक्र आते ही सनी देओल फिल्म ‘गदर’ की याद आ गई है. जिसपर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि, साल 2001 में ‘गदर’ की रिलीजिंग के दौरान उसकी टक्कर आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लगान’ से हुई थी. जाहिर है ‘लगान’ का फैन बेस काफी ज्यादा था. वहीं फिल्म को ऑस्कर में भी नॉमिनेट किया गया था. मगर इसके बावजूद कमाई के मामले में ‘गदर’ ने बड़े के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए थे. उस दौरान ना सिर्फ ‘गदर’ सुपरहिट साबित हुई बल्कि 22 सालों बाद भी उसका फैन बेस बरकरार है.

सनी देओल ने कहा कि, ‘उस समय भी ‘गदर’ ‘लगान’ के साथ रिलीज हुई थी. मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा और एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता गया. वहीं दोनों फिल्मों की रिलीजिंग के बाद ‘गदरः एक प्रेम कथा’ की तुलना में ‘लगान’ काफी पीछे रह गई थी.’

ऐसे में 22 सालों बाद ‘गदर 2’ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ जहां सेंसर बोर्ड के साथ विवादों में व्यस्त है. तो वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में ‘गदर 2’ काफी आगे चल रही है. पहले दिन के लिए ‘गदर 2’ लगभग 30 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में खबरों की मानें तो ‘गदर 2’ शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘पठान’ की तरह ग्रैंड ओपनिंग कर सकती है.

ये भी पढ़ें – Sunny Deol: नेपोटिज्म के सवाल पर भड़के सनी देओल, कहा – इसमें गलत क्या है?

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full