Karan Deol: अगले महीने होगी सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी, ये हैं शादी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट
Karan Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. करण ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रमिका से सगाई की थी. करण के सगाई फंक्शन में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स के लोग मौजूद थे. मगर खबरों की माने तो करण की शादी बी-टाउन की मोस्स्ट [...]
Karan Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. करण ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रमिका से सगाई की थी. करण के सगाई फंक्शन में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स के लोग मौजूद थे. मगर खबरों की माने तो करण की शादी बी-टाउन की मोस्स्ट पॉपुलर वेडिंग्स में से एक होने वाली है.
बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला जारी है. बड़े सुपरस्टार्स से लेकर जूनियर कलाकारों तक कई कपल्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं. इस फेहरिस्त में एक नाम करण देओल का भी जुड़ने जा रहा है. हालांकि करण की होने वाली पत्नी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं.
बता दें कि, करण देओल में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं करण ने अपने दादा धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह वाले दिन सगाई की थी. करण की सगाई में धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने भी शिरकत की थी. वहीं करण की शादी अगले महीने होने वाली है.
करण देओल की मंगेतर की बात करें, तो उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं है. वहीं दोनों को वेलेंटाइन डे के दिन दुबई में स्पॉट किया गया था. करण की होने वाली पत्नी एक मिस्ट्री गर्ल हैं. जिनके बारे में ना सिर्फ मीडिया बल्कि करण के फैंस को भी ज्यादा नहीं पता है.
ये भी पढ़ें – Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने साधा स्टार किड्स पर निशाना, कहा – कभी भी करण जौहर के घर जा सकते हैं कुछ बॉलीवुड एक्टर्स
करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, करण ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. वहीं बौतर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म यमला पगला दीवाना 2 करण की पहली मूवी थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने लीड रोल निभाया था. वहीं 2019 में करण ने फिल्म पल पल दिल के पास से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था.