Exclusive: सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से हिल जाएगा OTT, डेब्यू प्लान आया सामने
बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर भी नजर आने वाले हैं। Sunny Deol Ott Debut: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अब अपना जलवा बिखेरने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने
बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर भी नजर आने वाले हैं।
Sunny Deol Ott Debut: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अब अपना जलवा बिखेरने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ओटीटी पर काम करने और अच्छे कंटेंट को डिलीवर करने की तैयारी कर रहे हैं।
सनी देओल अब ओटीटी पर करेंगे डेब्यू
फिल्म ‘गदर 2’ सनी देओल की एक्टिंग करियर को एक बार फिर तरक्की की तरफ ले गई। वहीं अब सनी ओटीटी (OTT) पर डेब्यू करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी का कहना है की एक्टर इस समय बड़े पर्दे के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ कंटेंट ऐसे भी होते हैं जो बड़े पर्दे के लिए नहीं हैं। ऐसे में एक्टर ने ओटीटी पर डेब्यू करने का फैसला कर लिए है। साथ में एक्टर का मानना है की ओटीटी पर काम करने से लोगों को पता चलेगा की वह ओटीटी के अकॉर्डिंग भी कंटेंट फैंस को दे सकते हैं।
साल 2023 में सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। इस फिल्म में वे अमीषा पटेल के साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं फिल्मों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए तैयार हूं। मुझे वेब सीरीज में काम करने से कोई परेशानी नहीं हैं। अगर मुझे अलग और नया विषय मिले तो मैं जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आपको दिखूंगा।’
एक्शन फिल्मों से कुछ अलग करने की ख्वाहिश
सनी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘साल 2025 मेरे लिए एक दिलचस्प साल होने वाला है। इस साल मेरी फिल्में मेरे करियर का दिशा तय करने वाली हैं। मैं चाहता हूं कि नई पीढ़ी के दर्शक भी मेरे काम को देखे और सराहे। मैं अब उन विषयों पर काम करना चाहता हूं जिन पर फिल्में नहीं बन सकती हैं। मैं वैसी वेब सीरीज में काम करना चाहता हूं जो मेरी फिल्मों से अलग हों। मेरा चाहता हूं जब दर्शक मुझे ओटीटी पर देखें तब उन्हें लगे कि मैंने कुछ बढ़िया और नया किया है।’
सनी देओल इस फिल्म पर कर रहे हैं काम
सनी देओल इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वे अपने पिता धर्मेंद्र और बेटे करण देओल के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार शबाना आजमी के साथ भी काम करते दिखाई देंगे। वहीं, सूत्रों की मानें तो सनी देओल फिल्म ‘सफर’ और ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में भी अपने अभिनय का जलवा बिखरते नजर आने वाले हैं।