Sunny Deol को Aamir Khan ने कैसे दिया लाहौर 1947 का ऑफर, गदर 2 से है खास कनेक्शन
Sunny Deol: सनी देओल ने पिछले साल गदर 2 से फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार कमबैक किया है. गदर 2 की रिलीजिंग के बाद सनी देओल के किस्से हर तरफ मशहूर हैं. वहीं फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. ऐसे में सनी अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म [...]
Sunny Deol: सनी देओल ने पिछले साल गदर 2 से फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार कमबैक किया है. गदर 2 की रिलीजिंग के बाद सनी देओल के किस्से हर तरफ मशहूर हैं. वहीं फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. ऐसे में सनी अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी के हाथों में है. तो वहीं आमिर खान फिल्म के निर्माता हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, आमिर खान ने Sunny Deol को यह फिल्म कैसे ऑफर की थी? इसका खुलासा खुद सनी देओल ने किया है.
गदर 2 से है कनेक्शन
लाहौर 1947 का कनेक्शन सनी देओल की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 से है. जी हां, सनी देओल ने बताया कि आमिर ने पहली बार इस फिल्म का जिक्र गदर 2 की सक्सेस पार्टी में किया था. सनी देओल के अनुसार, आमिर खान गदर 2 की सक्सेस पार्टी में आए थे. वहां उन्होंने सनी देओल से फिल्म के बारे में बात की और बताया कि वो ये फिल्म करना चाहते हैं. सनी देओल को भी कहानी में दिलचस्पी आने लगी और उन्होंने आगे इसपर बात करने के लिए हामी भर दी. कुछ दिनों बाद सनी देओल आमिर खान से मिलने पहुंचे. जहां दोनों ने फिल्म पर चर्चा की और सनी देओल फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए.
शुरू हुई शूटिंग
बता दें कि, लाहौर 1947 की शूटिंग 12 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है. खबरों की मानें तो इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी. फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से पाकिस्तान में धमाकेदार एंट्री करते दिखाई देंगे. मशहूर लेखर और गायब जावेद अख्तर और एआर रहमान भी फिल्म का हिस्सा होंगे.