Sunny Deol: पहली बार ईशा देओल के घर जाएंगे सनी देओल? सौतेली बहन से बंधवाएंगे राखी !
Sunny Deol: सनी देओल (Sunny Deol) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं. जहां एक तरफ सनी की फिल्म गदर 2 बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ देओल फैमिली फिर से एक हो गई है. ऐसे में खबरों की मानें तो सनी देओल पहली बार ईशा देओल के [...]
Sunny Deol: सनी देओल (Sunny Deol) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं. जहां एक तरफ सनी की फिल्म गदर 2 बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ देओल फैमिली फिर से एक हो गई है. ऐसे में खबरों की मानें तो सनी देओल पहली बार ईशा देओल के घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं रक्षाबंधन पर सनी ईशा से राखी भी बंधवाने वाले हैं.
दरअसल सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में देओल फैमिली की दूरियों ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. देओल परिवार की इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना कहीं नजर नहीं आए थे. हालांकि ईशा ने सोशल मीडिया पर भतीजे करण को शादी की मुबारकबाद दी थी.
मगर गदर 2 की कामयाबी ने देओल फैमिली को भी एक कर दिया है. जहां ईशा ने बड़े भैया सनी की फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है. तो वहीं दोनों बहनें ईशा और अहाना ने बच्चों के साथ गदर 2 की स्क्रीनिंग में भी शिरकत की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. ऐसे में जहां बच्चों को एक साथ देखकर धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं था. तो वहीं हेमा मालिनी ने इस पूरे मामले से खुद को दूर रखा हुआ था.
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सनी और बॉबी ने सबकुछ भुलाकर दोनों सैतेली बहनों ईशा और अहाना को गले लगा लिया था. वहीं ईशा ने सनी की फिल्म का फुल सपोर्ट किया था. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रक्षाबंधन पर सनी देओल पहली बार ईशा देओल के घर उनसे राखी बंधवाने के लिए जाएंगे. हालांकि सनी ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है. मगर इस खुशखबरी को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सभी उम्मीद कर रहे हैं कि, गदर 2 दोनों परिवारों को एक कर ही देगी.
ये भी पढ़ें – Gadar 3: सनी देओल ने किया गदर 3 का एलान, तारा सिंह फिर जाएगा पाकिस्तान