Animal: सनी देओल ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म पर तोड़ी चुप्पी, कहा – नहीं पसंद आई फिल्म की कुछ चीजें
Animal: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं अनिल कपूर, तृप्ती डिमरी और रश्मिका मंदाना जैसे फिल्म के सभी कलाकारों को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है. ऐसे में बॉबी देओल के बड़े भाई और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी एनिमल (Animal) [
Animal: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं अनिल कपूर, तृप्ती डिमरी और रश्मिका मंदाना जैसे फिल्म के सभी कलाकारों को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है. ऐसे में बॉबी देओल के बड़े भाई और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी एनिमल (Animal) देख ली है. वहीं भाई बॉबी देओल की कामयाबी से सनी काफी खुश हैं.
सनी देओल को कैसी लगी एनिमल
एनिमल की सफलता और बॉबी देओल के कमबैक से सनी देओल काफी खुश हैं. वहीं फिल्म भी उन्हें अच्छी लगी है. मगर सनी देओल का कहना है कि, “फिल्म की कुछ चीजें उन्हें बिल्कुल रास नहीं आई हैं. इस बारे में बात करते हुए सनी देओल कहते हैं कि, मैं बॉबी के लिए सचमुच बहुत खुश हूं. और मुझे वो पसंद आई है. ये एक अच्छी फिल्म है. हालांकि कुछ चीजें थी जो मुझे ठीक नहीं लगी. वो मुझे किसी भी फिल्म में अच्छी नहीं लगती हैं चाहे वो मेरी खुद की फिल्म ही क्यों ना हो. एक इंसान के रुप में मुझे क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं, ये कहने का मुझे पूरा अधिकार है. हां कुल मिलाकर फिल्म शानदार थी. फिल्म का म्यूजिक और एक्शन सीक्वेंस जबरदस्त था. बॉबी हमेशा से बॉबी था लेकिन अब वो भगवान बॉबी बन गया है.”
सनी देओल ने शेयर किया पोस्ट
सनी देओल और बॉबी देओल का रिश्ता काफी गहरा है और दोनों हमेशा एक-दूसरे का हौंसला बढ़ाते नजर आते हैं. ऐसे में एनिमल की रिलीजिंग के बाद सनी देओल ने बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर करके भाई को मुबारकबाद दी थी. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा कि, “मेरे छोटे भाई ने पूरी दुनिया हिला कर रख दी है. सारी बंदूकों की फायरिंग एनिमल की सफलता के लिए!”