Shocking! सनी देओल को नहीं पसंद है शाहरुख खान की ये आदत, सलमान खान और अक्षय कुमार के बारे में कही ये बड़ी बात

Sunny Deol: बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) छोटे पर्दे के शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लेकर सूर्खियों में हैं. सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल के साथ इस शो में पहुंचे हैं. वहीं शो के दौरान सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री के टॉप 3 सुपरस्टार्स पर खुलकर बात की है. [...]

By ·

Sunny Deol: बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) छोटे पर्दे के शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लेकर सूर्खियों में हैं. सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल के साथ इस शो में पहुंचे हैं. वहीं शो के दौरान सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री के टॉप 3 सुपरस्टार्स पर खुलकर बात की है. जी हां, इस फेहरिस्त में किंग खान, दंबग खान और खिलाड़ी कुमार का नाम शामिल है.

शाहरुख खान की बुरी आदत

शो के दौरान जब होस्ट करण जौहर ने सनी देओल ने शाहरुख खान की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सवाल पूछा. तो सनी देओल ने बताया कि, शाहरुख खान काफी मेहनती इंसान हैं. उनकी ये क्वालिटी मुझे काफी पसंद है. मगर उनके बारे में जो चीज मुझे बुरी लगती है. वो है कि उन्होंने कलाकारों को वस्तु बना दिया है. सनी देओल का जवाब सुनकर करण जौहर भी हैरान रह गए थे.

अक्षय कुमार पर दी राय

शो को आगे बढ़ाते हुए करण जौहर ने वही सवाल अक्षय कुमार के बारे में पूछा. जिसके जवाब में सनी देओल ने कहा कि, अक्षय की बहुत अच्छी आदत है कि वो बेहद अनुशासित और समय के बिल्कुल पाबंद हैं. मगर वो कई सारी फिल्में एक-साथ करते हैं. जोकि मेरे हिसाब से ठीक नहीं है. बता दें कि, इस साल अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी, OMG 2 और मिशन रानीगंज जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं. वहीं अक्षय की अपकमिंग फिल्मों में वेलकम 3, वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, सुरारी पत्तुरु, बड़े मियां छोटे मियां और सिंघम अगेन जैसी फिल्में शामिल हैं.

सलमान खान की भी ली चुटकी

करण जौहर ने एक बार फिर से वही सवाल सनी देओल के जिगरी यार सलमान खान के बारे में भी किया. ऐसे में सलमान का नाम सुनते ही मजाकिया अंदाज में सनी देओल ने कहा कि, सलमान बहुत अच्छा इंसान है. मगर वो हर किसी को बॉडी बिल्डर बनाना चाहता है. इतना कहकर सनी देओल जोर-जोर से हंसने लगे.

ये भी पढ़ें –  पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल को टैडी बियर से है प्यार, बेटे करण देओल ने किया खुलासा

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें