OMG! 30 साल की लड़ाई भूलकर गले मिले सनी देओल और शाहरुख खान, अनबन पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘हम जवान थे’

Sunny Deol: शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol) की सालों पुरानी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है. दोनों एक्टर अक्सर एक दूसरे को देखकर अपना रास्ता बदल देते थे. हालांकि 30 साल बाद इस लड़ाई पर पूर्ण विराम लग चुका है. गदर 2 की रिलीजिंग के बाद सभी गिले-शिकवे भूलकर दोनों स्टार्स ने एक [...]

By Sakshi Pandey · 7/1/2024

Sunny Deol: शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol) की सालों पुरानी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है. दोनों एक्टर अक्सर एक दूसरे को देखकर अपना रास्ता बदल देते थे. हालांकि 30 साल बाद इस लड़ाई पर पूर्ण विराम लग चुका है. गदर 2 की रिलीजिंग के बाद सभी गिले-शिकवे भूलकर दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को गले लगा लिया था. हालांकि इस लड़ाई की वजह आज भी साफ नहीं है. ऐसे में सालों बाद सनी देओल ने शाहरुख के साथ अपनी अनबन पर खुलकर बात की है.

गदर 2 ने कराई दोस्ती

बीता साल सनी देओल और शाहरुख दोनों के लकी रहा है. दोनों स्टार्स ने ब्लॉक बस्टर फिल्मों से साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. तो वहीं दोनों ने सालों पुरानी दुश्मनी को भी भुला दिया है. ऐसे में गदर 2 की सक्सेस पार्टी में सनी देओल ने शाहरुख को भी इनवाइट किया था. वहीं किंग खान ने भी अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल कर पार्टी में हिस्सा लिया. यही नहीं पार्टी के दौरान दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगा लिया था. 30 साल बाद ये नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए थे.

डर के सेट पर हुई अनबन

यशराज चोपड़ा की फिल्म डर तो आपको याद ही होगी. 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. तो वहीं फिल्म में शाहरुख निगेटिव रोल अदा किया था. हालांकि शाहरुख अपने किरदार से बिल्कुल खुश नहीं थे. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग के बाद से शाहरुख और सनी की बोलचाल बंद हो गई थी और देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे से किनारा कर लिया था.

शाहरुख के शुक्रगुजार हैं सनी

गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शाहरुख की मौजूदगी को लेकर सनी देओल कहते हैं कि, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं शाहरुख का. मुझे याद है जब वो दुबई में थे तो मेरी उनसे बात हुई थी. वो जवान फिल्म के प्रमोशन्स में व्यस्त थे. मुझे नहीं लगा था कि वो पार्टी में आएंगे. लेकिन वो वहां से डायरेक्ट मेरी पार्टी में आए. मुझे पार्टी के बाद उनसे अकेले में मिलने का मौका नहीं मिल पाया था. लेकिन मुझे यकीन है जब भी बात होगी अच्छी ही होगी.”

सनी देओल ने मानी गलती

शाहरुख के साथ अनबन पर बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि, “एक एक्टर के तौर पर हमारे बीच में कई बातें होती हैं. जब हम जवान थे. तब बात कुछ और थी. हम कुछ और थे. लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता है. हम समझदार हो जाते हैं. हम समझने लगते हैं कि जिंदगी की सच्चाई क्या है. हम सब काफी बदल चुके हैं. वक्त सब ठीक कर देता है. अब सब जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन जब हम जवान थे तो ऐसे नहीं थे. हम सबको पता है कि, हमने कब क्या गलत किया है. तो जो हुआ उसे वहीं छोड़ देना चाहिए.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full